scriptगुडलूर में दहाड़ा बाघ, गाय का किया शिकार | Tiger roars in Gudalur, hunted cow | Patrika News

गुडलूर में दहाड़ा बाघ, गाय का किया शिकार

locationकोयंबटूरPublished: Dec 05, 2019 12:36:29 pm

Submitted by:

Dilip

घने जंगल के बीच आबाद गुडलूर के कुणिल मैदान में बुधवार तड़के बाघ ने एक गाय का शिकार कर लिया। गाय की रंभाने की आवाज सुन कर ग्रामीणों ने बाघ को हल्ला मचा कर भाहाय पर दोपहर में वह फिर से शिकार को घसीट कर ले जाने लगा।

गुडलूर में दहाड़ा बाघ, गाय का किया शिकार

गुडलूर में दहाड़ा बाघ, गाय का किया शिकार

कोयम्बत्तूर. घने जंगल के बीच आबाद गुडलूर के कुणिल मैदान में बुधवार तड़के बाघ ने एक गाय का शिकार कर लिया। गाय की रंभाने की आवाज सुन कर ग्रामीणों ने बाघ को हल्ला मचा कर भाहाय पर दोपहर में वह फिर से शिकार को घसीट कर ले जाने लगा। ग्रामीणों ने फिर से उसे भगाया।
बाघ के आबादी में घुसने से लोग भयभीत है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा का इंतजाम व मुआवजे की की मांग की है। जानकारी के अनुसार गाय खेत के बाड़े में बंधी थी। बुधवार तड़के मवेशी मालिक ने बाड़े से तेज रंभाने की आवाज़ सुनी और बाहर झांक कर देखा तो बाघ ने गाय को दबोच रखा था। वह मदद के लिए चिल्लाया तो आसपास के किसान आ गए व शोर मचा कर बाघ को भगाया। दोपहर में बाघ वापस आया और लाश को घसीटने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने मशाल जला कर उस डराते हुए जंगल की ओर खदेड़ दिया। कुणिल मैदान मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के करीब होने की वजह से गांव के आसपास अक्सर जंगली जानवर दिखाई दे जाते हैं। काफी आग्रह के बाद वन विभाग ने वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए गांव में कैम्प बनाया हुआ है।खाई खोद कर सुरक्षा के इंतजाम भी किए हैं। इसके बाद भी खतरा बरकरार है।
गुडलुर के वाडवयाल, ईचमवयाल, पुत्तूर वायल, थोरपल्ली और मोलापल्ली क्षेत्रों के निवासियों ने वन विभाग से खाइयों को दुरूस्त और गहरा करने की मांग की है। गांव वालों ने बताया कि पशु पालन उनकी आजीविका है। अन्य राज्यों की तुलना में तमिलनाडु में मुआवजा कम है। उन्होंने अन्य राज्यों के बराबर मुआवजे राशि देने की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो