scriptपाँच घंटा तक फंदे में फंसा रहा बाघ, वन विभाग ने आजाद कराया | Tiger trapped in trap for five hours | Patrika News

पाँच घंटा तक फंदे में फंसा रहा बाघ, वन विभाग ने आजाद कराया

locationकोयंबटूरPublished: Feb 16, 2020 02:21:21 pm

Submitted by:

Dilip

जंगली ***** का शिकार करने के लिए लगाए गए फंदे में एक दो वर्ष का बाघ शावक फंस गया। घटना ऊटी से 30 किमी दूर मुदुमलई टाइगर रिजर्व के पास की है।

पाँच घंटा तक फंदे में फंसा रहा बाघ, वन विभाग ने आजाद कराया

पाँच घंटा तक फंदे में फंसा रहा बाघ, वन विभाग ने आजाद कराया

ऊटी. जंगली ***** का शिकार करने के लिए लगाए गए फंदे में एक दो वर्ष का बाघ शावक फंस गया। घटना ऊटी से 30 किमी दूर मुदुमलई टाइगर रिजर्व के पास की है। जानकारी के अनुसार जंगली सूअरों से फसल को बचाने के लिए किसानों ने लोहे का फंदा लगाया था। इस फंदे में एक बाघ शावक फंस गया। स्थानीय लोगों ने फंदे में बाघ फंसने की जानकारी वन विभाग को दी। बाघ फंसने की सूचना मिलने पर टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और बाघ को ट्रंक्लाइज पर फंदे से आजाद कराया। वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले बाघ पांच घंटे तक संघर्ष करता रहा।
दो बार चूकी टीम
बाघ को बचाने के लिए पहुंची टाइगर रिजर्व की टीम ने ट्रंक्लाइज करने की तैयारी की। टीम ने बाघ पर दो बार डांट मारे, लेकिन दोनों बार वह निशाना लगाने में चूक गए। इसके बाद तीसरी बार डॉट मारने की तैयारी की गई। तीसरी बार शूट करने पर बाघ को डॉट लगी और उसे टांक्लाइज कर बचाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो