scriptरोहणी नक्षत्र के शुभ योग में आज मनेगी करवा चौथ | Today, Karva Chauth auspicious yoga of Rohini Nakshatra | Patrika News

रोहणी नक्षत्र के शुभ योग में आज मनेगी करवा चौथ

locationकोयंबटूरPublished: Oct 17, 2019 01:07:09 pm

Submitted by:

Dilip

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी करवा चौथ गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करेंगी। इस बार 17 अक्टूबर के दिन विशेष योग का संयोग बन रहा है।

रोहणी नक्षत्र के शुभ योग में आज मनेगी करवा चौथ

रोहणी नक्षत्र के शुभ योग में आज मनेगी करवा चौथ

कोयम्बत्तूर. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी करवा चौथ गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करेंगी। इस बार 17 अक्टूबर के दिन विशेष योग का संयोग बन रहा है। गुुरुवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृृषभ में रहकर रोहणी नक्षत्र में उदय होगा। वृषभ राशि में चंद्रमा और वृश्चिक राशि में गुरु होने से गजकेसरी योग बन रहा है। रोहणी नक्षत्र और मंगल का योग इस दिन को मंगलकारी बना रहा है। पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत कर रही महिलाओं ने इस दिन के लिए विशेष तैयारी की है।
महिलाओं ने रचाई मेंहदी
करवा चौथ के उपलक्ष्य में उत्तर भारतीय प्रवासी राजस्थानी महिलाओं में खासा उत्साह है। राजस्थानी व उत्तर भारतीय परिवारों के घरों में करवा चौथ के पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोयम्बत्तूर के आरएसपुरम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा मेहंदी महोत्सव शुरू किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में मेहंदी के आकर्षक डिजाइन बनाए। यह सिलसिला गुरुवार तक जारी रहेगा। निर्धारित मुहूर्त में चांद को अघ्र्य देकर महिलाएं पति से आशीर्वाद लेकर उपवास खोलेंगी। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी कार्यक्रम में अर्चना पसारी, करुणा बचूका, ममता अग्रवाल, सरोज सिंघानिया, बबीता मोदी, रेणु सिंघानिया, सुनीता मित्रुका, उमा गुप्ता, सरिता अग्रवाल,रीमा गुप्ता, तारा गुप्ता, कोमल गोयल, सुमन गर्ग, आभा, संजू चैनानी, नेहा अग्रवाल, रेणु खंडेलवाल, अनिता मोरारका, रेणु माहेश्वरी, पूनम गोयल,पूनम गर्ग, सीमा मित्तल, सुनीता धोना आदि ने मेहंदी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ को दिनभर गजकेसरी योग रहेगा। चंद्रोदय के बाद से रात १० बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। महिलाएं चंद्र दर्शन के बाद जलपान कर सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो