scriptपोक्सो एक्ट में दो गिरफ्तार | Two arrested in pocso act | Patrika News

पोक्सो एक्ट में दो गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Dec 12, 2019 01:07:26 pm

Submitted by:

Rahul sharma

शहर के उक्कडम इलाके व मेट्टूपालयम कस्बे में दो नाबालिगों के यौन उत्पीडऩ के मामले में पुलिस ने एक युवक और ६१ साल के वृद्ध को गिरफ्तार किया है।

पोक्सो एक्ट में दो गिरफ्तार

पोक्सो एक्ट में दो गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. शहर के उक्कडम इलाके व मेट्टूपालयम कस्बे में दो नाबालिगों के यौन उत्पीडऩ के मामले में पुलिस ने एक युवक और ६१ साल के वृद्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार
मेट्टूपालयम के अय्यप्पन नगर निवासी शेख बाबा (61) के खिलाफ कॉलोनी की ही १5 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया गया। शेख कई माह से लड़की का उत्पीडऩ कर रहा था। वह किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी देता था। परेशान लड़की ने हिम्मत कर अपने माता-पिता को बताया। इस पर उन्होंने तुडियालुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की और शेख को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। दूसरा मामला शहर के उक्कडम इलाके का है। अल अमीन कॉलोनी का मोहम्मद वसीम (26 ) चौदह साल की एक लड़की को फुसलाकर अपने घर ले आया। उस वक्त वसीम के माता पिता घर पर नहीं थे। वसीम ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की जैसे तैसे उसके चंगुल से निकल भागी और माता पिता को मामले की जानकारी दी। आरएस पुरम महिला पुलिस स्टेशन ने युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो