scriptदो फर्जी श्रम निरीक्षक गिरफ्तार | Two fake labor inspectors arrested | Patrika News

दो फर्जी श्रम निरीक्षक गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Sep 21, 2019 11:52:50 am

Submitted by:

Dilip

ठगी के एक से एक तरीके अपनाए जा रहे है। शुक्रवार को डॉलर सिटी तिरुपुर में दो शख्स फर्जी श्रम निरीक्षक बन कर पहुंचे और यहां की निट वियर फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने लगे। उन्होंने कई फैक्ट्री मालिकों को भारी जुर्माने का भय दिखा कर हजारों रुपए ठग लिए, लेकिन एक फैक्ट्री में वे पकड़े गए।

दो फर्जी श्रम निरीक्षक गिरफ्तार

दो फर्जी श्रम निरीक्षक गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. ठगी के एक से एक तरीके अपनाए जा रहे है। शुक्रवार को Dollor city डॉलर सिटी तिरुपुर Tiripur में दो शख्स फर्जी श्रम निरीक्षक fake labor inspectors बन कर पहुंचे और यहां की निट वियर फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने लगे। उन्होंने कई फैक्ट्री मालिकों को भारी जुर्माने का भय दिखा कर हजारों रुपए ठग लिए, लेकिन एक फैक्ट्री में वे पकड़े गए।
सूत्रों के अनुसार शिवगंगई निवासी कुमार (45) और कन्याकुमारी का मुरुगन (60 )ने तिरुपुर के आसपास की छोटी फैक्ट्रियों को निशाना बनाने की योजना बनाई। दोनों ने अधिकारियों जैसे कपड़े पहने , एक कार और हाथ में फर्जी फाइलें लेकर वे फैक्ट्रियों के निरीक्षण के लिएपहुंच गए। दोनों मे पी.एन. रोड, बॉयमपलयम, दक्षिण पिचमपलयम, भारती नगर में दिखावे के लिए निरीक्षण किया। कई खामियां निकाली ।फैक्ट्री मालिकों व प्रबंधकों ने उन्हें निरीक्षक समझ कर अच्छी खासी खातिरदारी की।फर्जी निरीक्षकों ने बताया कि आपके यहां फलां-फलां नियम की पालना नहीं की जा रही। यह गंभीर मामला है। भारी जुर्माना लग सकता है। फैक्ट्री सील की जा सकती है। डर कर कई फैक्ट्री मालिकों को रिश्वत देनी पड़ी।इसी तरह निरीक्षण करते हुए वे भारती नगर में एक होजरी फैक्ट्री में पहुंचे। यहां भी उन्होंने ड्रामे बाजी शुरु कर दी। लेकिन फैकट्री का मालिक स्मार्ट था। उसे दोनों पर शक हो गया। फैक्ट्री मालिक ने दोनों को बैठाया लेकिन वे भी समझ गए कि भांड़ा फूट चुका है।
इस बीच अन्नपूर्णपालयम पुलिस थाने को खबर कर दी गई।दोनों फर्जी अधिकारियों ने वहां से भागने की कोशिश की , लेकिन लोगों की सहायता से उन्हें पकड़ लिया गया। थोड़ी ही देर में पुलिसकर्मी आ गए। उनके पास से एक कार , 8 4,000 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। पता किया जा रहा है कि वे अब तक कहां ठगी कर चुके है। उनका पिछला आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो