scriptदो युवक पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार | Two youth arrested in poxo act | Patrika News

दो युवक पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Jan 19, 2020 04:23:16 pm

Submitted by:

Rahul sharma

शहर के पास चेट्टूपालयम में एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को पॉक्सो अधिनियम में गिरफ्तार किया है।

शहर के पास चेट्टूपालयम में एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को पॉक्सो अधिनियम में गिरफ्तार किया है।

शहर के पास चेट्टूपालयम में एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को पॉक्सो अधिनियम में गिरफ्तार किया है। tamilnadu

कोयम्बत्तूर. शहर के पास चेट्टूपालयम में एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश में पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को पॉक्सो अधिनियम में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार की है। अन्नूर के पास चेट्टीपायम में एक मंदिर में समारोह के बाद बारह साल की लड़की अपने घर लौट रही थी।उसकी ताक में पहले से ही पड़ोस में रहने वाला अरविन्द (२२)रास्ते में बाइक ले कर खड़ा था। अरविन्द ने लड़की को घर छोडऩे की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। लेकिन वह घर की बजाय लड़की को गांव के बाहर खेत में ले गया। यहां अरविन्द का दोस्त कालीदास इंतजार कर रहा था। दोनों ने लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की तो वह सहायता के लिए चिल्लाई । खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्ची की पुकार सुनी तो वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देख दोनों युवक वहां से भाग निकले।
बाद में बच्ची के अभिभावकों ने तुडिय़ालूर पुलिस थाने में मामला दर्जकराया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी और शुक्रवार को अरविन्द व कालीदास को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो