scriptबाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत | Two youth killed in road accident | Patrika News

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

locationकोयंबटूरPublished: Jul 20, 2019 12:25:53 pm

ईरोड़ में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने -सामने टक्कर Road accident में दो युवकों की मौत हो गई व एक घायल हो गया।

death body,death body

death body,death body

कोयम्बत्तूर. ईरोड़ Erode में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने -सामने टक्कर Road accident में दो युवकों की मौत हो गई व एक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा करूर-ईरोड़ सड़क मार्ग पर हुआ। दो युवक प्रभु (22) और आरुमुगम(27) बाइक से करूर से ईरोड़ जा रहे थे। सामने से पशनिकउंडनपुदूर निवासी इलंगोवन (38 ) बाइक पर आ रहा था। दोनों बाइक तेजी से जा रहे थे। अचानक एक मोड पर दोनों बाइकों की भिडंत हो गई।
हादसे में प्रभु की मौके पर ही मौत हो गई। आरुमुगम और इलंगोवन गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को खबर की। सरकारी अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज शुरु किया गया, लेकिन इलगोवन का दम टूट गया।आरमुगम की हालत स्थिर बताई जा रही है।
( Tamil Nadu ) मलयम्पालयम थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शवों के पोस्टमार्टम कराए व परिजनों को सौंप दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो