scriptप्राकृतिक संसाधानों का करें विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल | Use natural resources meaningfully : TN governor | Patrika News

प्राकृतिक संसाधानों का करें विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल

locationकोयंबटूरPublished: May 18, 2019 12:58:01 pm

ऊटी पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

flower show ooty

प्राकृतिक संसाधानों का करें विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल

ऊटी. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधानों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करना चाहिए।
राज्यपाल ने यह बात सरकारी वनस्पति उद्यान में १२३ वीं पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमें खपत घटाने के साथ ही पुनर्उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। राज्यपाल ने महात्मा गांधी के वक्तव्य को उद्धृत करते हुए कहा कि प्रकृति हर किसी की जरुरतों को पूरा करने में सक्षम है लेकिन हर आदमी के लालच को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि बिजली, वाहन और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग ने निश्चित रूप से जीने की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद की है लेकिन हमें एक सीमा रेखा तय करनी होगी। हमें प्राकृतिक संसाधानों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करना चाहिए।
राज्यपाल ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों और कृत्रिम रसयानों के अविवेकपूर्ण उपयोग के कारण पर्यावरण के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। इसी कारण दुनिया के सभी देश कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि हर समझदार इंसान को पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाकर बेहतर वर्तमान और भविष्य को बनाने के लिए मदद देना चाहिए।
बागवानी विभाग के प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बेदी ने कहा कि देश में फूलों के कुल उत्पादन में तमिलनाडु की हिस्सेदारी १९ फीसदी है। उन्होंने कहा कि ऊटी के सरकारी उद्यान में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी देश में होने वाले ऐसे सबसे सुंदर आयोजनों में से एक है। हर साल उद्यान देखने २८-३० लाख सैलानी आते हैं।
इस मौके पर राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. राजगोपाल, बागवानी विभाग के निदेशक एन सुब्बयैन, पश्चिमी प्रक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक के. पेरिय्या, कोयम्बत्तूर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक जी. कार्तिकेयन, नीलगिरि की कलक्टर जे.इनोसेंट दिव्या और पुलिस अधीक्षक डी. षणमुग प्रिया भी उपस्थित थीं।
flower show ooty
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो