scriptफिरेंगे वेलालूर के दिन | Vellore -Construction of Integrated Bus Terminal | Patrika News
कोयंबटूर

फिरेंगे वेलालूर के दिन

शहर के कचरागाह वाले वेलालूर गांव के दिन फिरने वाले हैं। यहां जल्द ही एकीकृत बस टर्मिनल का निर्माण शुरू होने वाला है। सोमवार को कोयम्बत्तूर नगर निगम ने निर्माण के लिए ऑन लाइन निविदा आमंत्रित की गई है।अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई हैं।

कोयंबटूरOct 15, 2019 / 08:16 pm

Dilip

फिरेंगे वेलालूर के दिन

फिरेंगे वेलालूर के दिन

कोयम्बत्तूर. शहर के कचरागाह वाले वेलालूर गांव के दिन फिरने वाले हैं। यहां जल्द ही Integrated Bus Terminal एकीकृत बस टर्मिनल का निर्माण शुरू होने वाला है। सोमवार को कोयम्बत्तूर नगर निगम ने निर्माण के लिए ऑन लाइन निविदा आमंत्रित की गई है।अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई हैं।
यहां का बस स्टैण्ड प्रदेश के लिए मॉडल की तरह होगा। यात्रियों के साथ बस चालक-परिचालकों की सुिवधाओं का ध्यान रखा जाएगा। यहां बस यात्रियों के लिए दो सार्वजनिक शयनागार(डोरमेट्री) भी बनाए जाएंगे।
वेलालूर में बस स्टैण्ड के लिए विस्तृत परियोजना तीन साल पहले बनाई थी। CM मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान परियोजना को मंजूरी की घोषणा की थी। इसके बाद काम ने थोड़ी गति पकड़ी। प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति भी मिल गई। निर्माण पर खर्च होने वाली राशि को राज्य सरकार व नगर निगम वहन करेंगे।
एकीककृत बस टर्मिनल का निर्माण करीब 6 1.6 2 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। इसमें 52.06 एकड़ क्षेत्र में ड्राइव वे, भवन और अन्य सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है। 7. 6 8 एकड़ में लैण्ड स्कैप और 1.8 8 एकड़ विस्तार के लिए आरक्षित रहेगा। यहां कुल 37, 8 54 वर्गमीटर में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। परियोजना रिपोर्ट के अनुसार यह मॉडल बस टर्मिनल होगा। लम्बी दूरी की 140 और 33 सिटी बसों को एक साथ पार्क किया जा सकेगा। साथ ही यात्रियों के लिए 1200 दो पहिया वाहन और 104 कारों को पार्क करने की सुविधा होगी। इसके अलावा 32,152 वर्ग फीट क्षेत्र में 71 दुकान 2243 वर्ग फीट में 11 एटीएम, 2,194 वर्ग फीट में सात परिवहन कार्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही दो क्लॉक रूम, दो रेस्त्रां, दो सार्वजनिक शयनागार और निजी कम्पनियों के कार्यालयों के लिए भी स्थान आरक्षित रहेगा। उल्लेखनीय है कि वेलालूर में 650 एकड़ में फैले डम्पिंग यार्ड में रोजाना शहर का करीब 850 टन कचरा लाया जाता है। यहां कचरे के 100 फीट ऊंचे पहाड़ खड़े हैं। एक दशक पहले तक शांत माने जाने वाले वेलालूर की पहचान अब डम्पिंग यार्ड से है। कचरागाह के पास वाले मकानों को लोग छोड़ चुके हैं।

Home / Coimbatore / फिरेंगे वेलालूर के दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो