scriptउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आएंगे ईशा | Vice President Venkaiah Naidu will come to Isha | Patrika News

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आएंगे ईशा

locationकोयंबटूरPublished: Feb 19, 2020 02:03:56 pm

Submitted by:

Dilip

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ईशा फाउंडेशन द्वारा २१ फरवरी को होने वाले शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस तैनात रहेगी।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आएंगे ईशा

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आएंगे ईशा

कोयम्बत्तूर. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ईशा फाउंडेशन द्वारा २१ फरवरी को होने वाले शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस तैनात रहेगी। जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के आसपास उपराष्ट्रपति वेंकैय्या नायडु कोयम्बत्तूर पहुंचेंगे फिर हैलीकॉप्टर से ईशा की ओर रवाना होंगे। ईशा के आसपास 25 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उपराष्ट्रपति का रात्रि में सर्किट हाउस में रुकने का कार्यक्रम है।
मासिक गोष्ठी का आयोजन
सेलम. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन प्रागंण में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद नारी लोक का वाचन किया गया। प्रिया फूलफगर ने प्रथम चार भावना का वर्णन किया।
फैमिली फोटो फ्रे म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कल्पना सेठिया, द्वितीय स्थान सपना तथा तीसरे स्थान पर संगीता फुलफगर रही।
निर्यायक मंजुला डूंगरवाल एवं रंजनाजी बैद रहे। कार्यक्रम पश्चात रिश्तों की किताब बने आफताब लेख प्रतियोगिता के सभी प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। अंत में मंत्री सरिता चौपड़ा ने आभार जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो