scriptपर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वॉकथान | walkathons organised by pallakkad division | Patrika News

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वॉकथान

locationकोयंबटूरPublished: Jun 04, 2019 05:04:28 pm

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पाल्लकड़ रेल मंडल की ओर से वॉकथान का आयोजन किया गया।

walkathons organised

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वॉकथान

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वॉकथान
पाल्लकड़. विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पाल्लकड़ रेल मंडल की ओर से वॉकथान का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक प्रताप सिंह सामी ने वॉकथान को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। संभागीय कार्यालय से राष्ट्रमंडल स्तर क्रॉसिंग गेट तक वॉकथन का आयोजन हुआ।
वॉकथान आयोजन पर्यावरण व हाउस कीपिंग विभाग की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य आमजन व यात्रियों को पर्यावरण के संबंध में जागरुक करना है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय भी वायु है। वॉकथान में मेडिकल, मेकेनिकल शाखा के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को लेवल क्रॉसिंग गेटों व उसके आसपास रहने के लिए सुरक्षित व्यवहार आदि के प्रति जागरुक किया गया। वॉकथान में भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक डी. एस. बाबा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के. एम. बाशा, वरिष्ठ मंडल मेकेनिकल इंजीनियर बी. वेणु गोपाल, प्रभागीय पर्यावरण पर्यावरण व हाउस कीपिंग मैनेजर ए. सुरेश सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कॉमनवेल्थ लेवल क्रॉसिंग गेट पर सेफ्टी काउंसलर वी. के. शाजी व आरपीएफ के ए. एच. अली की ओर से सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

कई ट्रेनें आंशिक रद्द
पाल्लकड़ रेल मंडल के तहत गुजरने वाली कई ट्रेनें कुछ स्टेशनों के बीच 30 जून तक आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
ट्रेन संख्या 56769 पाल्लकड़ -तिरुचेंदुर पैसेंजर को डिंडिगुल व तिरुनलवेली के बीच सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को ३० जून तक रद्द रहेगी। यही ट्रेन सेवा मंगलवार व शुक्रवार को मदुरै व तिरुनेलवेली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ३० जून तक यही स्थिति रहेगी।
ट्रेन संख्या56770 तिरुचेंदुर -पल्लकड़ पैसेंजर को तिरुनलवेली व डिंडिगुल के बीच रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को 30 जून तक आंशिक रद्द रहेगी। यही ट्रेन सेवा तिरुनलवेली व मदुरै के बीच मंगलवार व शुक्रवार को ३० जून तक निरस्त रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो