scriptसफेद रंग के कोबरा की बचाई जान | White Cobra rescued in coimbatore | Patrika News
कोयंबटूर

सफेद रंग के कोबरा की बचाई जान

शहर के पास कुनियामुथुर में रविवार को दुर्लभ सफेद रंग के कोबरा सर्प को देख कर लोग चकित रह गए। लोगों ने तत्काल सर्प पकडऩे वाले पुलियाकुलम निवासी युवक संजय को खबर की।

कोयंबटूरSep 16, 2019 / 01:21 pm

Dilip

सफेद रंग के कोबरा की बचाई जान

सफेद रंग के कोबरा की बचाई जान

कोयम्बत्तूर. शहर के पास कुनियामुथुर में रविवार को दुर्लभ सफेद रंग के कोबरा सर्प को देख कर लोग चकित रह गए। लोगों ने तत्काल सर्प पकडऩे वाले पुलियाकुलम निवासी युवक संजय को खबर की।उसने कोबरा को पकड़ा और मदुक्करई के जंगल मेें सुरक्षित छोड़ दिया।
संजय ने बताया कि कुनियामुथुर के इदारेपालयम में एक मकान में तहखाने बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां सफेद रंग का सर्प दिखाई दिया। उसे देख कर लोग पहले तो डरे पर वह गड्ढ़े में था और बाहर नहीं निकल पा रहा।
उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिलने पर संजय आ पहुंचा। उसने सर्प पकडऩे की स्टिक से उसे काबू में कर लिया।
संजय ने बताया कि वह पिछले बारह साल से सांपों को पकड़ रहा है। अब तक तीन हजार जहरीले सहित कुल छह हजार सांप पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ चुका है। पहली बार सफेद रंग का सर्प देखा है। वह भी कोबरा प्रजाति का। ऐसे सर्प कम ही दिखाई देते हैं। संजय ने बाद में उसे मदुक्करई के जंगल मेें सुरक्षित छोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो