scriptचट्टान गिरने से महिला की मौत | Woman dies due to rock fall | Patrika News

चट्टान गिरने से महिला की मौत

locationकोयंबटूरPublished: Oct 17, 2019 12:42:07 pm

Submitted by:

Dilip

नीलगिरि जिले के कोथगिरि में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोथगिरि में पहाड़ी की तलहटी में एक चाय बागान में काम कर रही लक्ष्मी (59 ) पत्नी बिगम के ऊपर चट्टान आ गिरी।

चट्टान गिरने से महिला की मौत

चट्टान गिरने से महिला की मौत

कोयम्बत्तूर. नीलगिरि जिले के कोथगिरि में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोथगिरि में पहाड़ी की तलहटी में एक चाय बागान में काम कर रही लक्ष्मी (59) पत्नी बिगम के ऊपर चट्टान आ गिरी। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिछले तीन दिनों में २० से अधिक स्थानों पर भू स्खलन की खबर है। ऊटी मार्ग पर कई जगह भू स्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। कोयम्बत्तूर शहर में बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद तीन बजे जोरदार बरसात से सड़कों पर पानी बह निकला। करमादाई, सिरुमुगई, थोलमपलायम, वेलियायांगडु, अलंगम्बु और नेल्लिकारू सहित आसपास के गांवों में करीब एक घंटे जोरदार बारिश हुई। इससे पहले मंगलवार रात को भी रुक -रुक कर बारिश होती रही।
नीलगिरि में जन जीवन प्रभावित
नीलगिरि में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। पर्यटन सीजन में बारिश से उद्यमी मायूस हैं। सैलानी होटल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कई ने बुकिंग रद्द करा ली है। वहीं कोथगिरि व कुन्नूर में भू स्खलन ने रास्ते रोक दिए हैं। पूरे दिन राजमार्ग विभाग के कर्मचारी सड़कों से मलबा हटाने में जुटे रहे। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो