scriptपति को डराने के चक्कर में महिला ने गंवाई जान | woman suicide | Patrika News

पति को डराने के चक्कर में महिला ने गंवाई जान

locationकोयंबटूरPublished: May 11, 2019 01:17:10 pm

एक महिला ने पति की शराब की लत छुड़ाने के चक्कर में जान गंवा दी।

death

death

कोयम्बत्तूर. एक महिला ने पति की शराब की लत छुड़ाने के चक्कर में जान गंवा दी। विषपान करने के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना शहर के इचनारी इलाके की है। इस इलाके में एक दंपती चार साल के बच्चे के साथ रहता है। पति के शराब पीने और नशे में दुव्र्यवहार करने से महिला काफी परेशान थी। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। गुरुवार रात भी पति शराब पीकर आया था और उसे डराने के लिए पत्नी ने विष पी लिया। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
तीन अपराधी गिरफ्तार
कोयम्बत्तूर. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ सुलूर और आसपासा के इलाके में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात वाहन जांच के दौरान दुपहिया वाहन पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रोका। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने जब तीनों से पूछताछ की तो उनके आसपास के इलाकों में हुए कई वारदातों में शामिल होने की बात पता चली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों सुलूर और आसपास के इलाकों में चोरी और डकैती के कई वारदातों में शामिल थे। पुलिस ने तीनों के पास से २० सवरन सोने के आभूषण भी बरामद किया। तीनों की पहचान पल्लडम निवासी अल्बर्ट नेल्सन, सुलूर निवासी सुरेश और विनोद के तौर पर की गई है।
खेताराम महाराज की पुण्यतिथि मनाई
कोयम्बत्तूर. राजपुरोहित समाज की ओर से खेतेश्वर भवन मेें खेताराम महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौक पर पूजन व आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया हुआ। भजन गायकों ने खेताराम महाराज का मुकुंद घोड़ा और गुरूवर पधारो म्हारे पावणा भजन सुना कर पांडाल को गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों के साथ ही काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे। समाज के सचिव गोपाल सिंह ने बताया कि हर साल यह आयोजन किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो