जख्मी उल्लू को बचाया
शहर के कुनियामुथुर इलाके में रविवार को लोगों की सजगता से एक जख्मी उल्लू की जान बच गई। राजनगर इलाके में एक बच्चों ने एक उल्लू को पानी से भरे एक गड्ढ़े से निकलने की कोशिश करते हुए देखा था।
कोयंबटूर•Oct 21, 2019 / 01:14 pm•
Dilip
कोयम्बत्तूर. शहर के कुनियामुथुर इलाके में रविवार को लोगों की सजगता से एक Wounded owl जख्मी उल्लू की जान बच गई। rajnagar राजनगर इलाके में एक बच्चों ने एक उल्लू को पानी से भरे एक गड्ढ़े से निकलने की कोशिश करते हुए देखा था। जख्मी हालत में होने से वह उड़ नहीं पा रहा। बच्चों ने अपने अभिभावकों को जानकारी दी। उन्होंने मदुक्करै वन रेंज के कार्यालय में बताया। थोड़ी देर में शिकार निरोधी दल के कार्तिक और कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उल्लू को पानी से निकाला। सामान्य उपचार किया और अपने साथ वन विभाग कार्यालय ले गए। शायद अत्यधिक बारिश की चपेट में आने से उल्लू जख्मी हो गया है। पंखों में चोट की वजह से वह उड़ नहीं पा रहा था। यह बार्न प्रजाति का उल्लू है। भारत के हर हिस्से में आम तौर पर खेतों में पाया जाता है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
Home / Coimbatore / जख्मी उल्लू को बचाया