सैमसंग नोटबुक 9 13.3 इंच
सैमसंग का यह अल्ट्राबुक लैपटॉप काफी स्लिम है और यह दिखने में काफी प्रीमियम क्वॉलिटी का लगता है। इस नोटबुक की बैटरी पांच घंटे तक चलती है। इसमें CPU ड्यूल कोर इंटेल कोर i5 है तथा इंटेल HD ग्रैफिक्स 520 है। इसमें रैम 8GB की तथा स्टोरेज 256GB SSD है।
एसर एस्पायर S13
यह 13.3 इंच का लैपटॉप है। इसमें आप सभी काम कर सकते हैं। यह लैपटॉप काफी तेजी से काम करता है। एसर के इस लैपटॉप की यूएसपी इसकी परफॉर्मेंस ही है। इसमें कोर i7 CPU, इंटेल HD ग्रैफिक्स 520, 4GB–8GB रैम और 128GB–512GB SSD है।
लेनोवो योगा 910
यह अलग लुक के साथ आया है जिससे यह काफी प्रीमियम लुक लगता है। इसमें इंटेल कोर i7 प्रोसेसर और 4K डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है।इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ ही यूएसबी टाइप-ए भी मौजूद है। इस लेनोवो योगा लैपटॉप ड्यूल कोर इंटेल Core i7 CPU, इंटेल HD ग्राफिक्स 620 ग्रैफिक्स, 8GB–16GB रैम और 256GB–1TB SSD स्टोरेज है।
आसुस जेनबुक फ्लिप UX360
यह नया लैपटॉप है जिसमें टू इन वन लैपटॉप की फ्लेक्सिबिलिटी है। इसमें बैटरी के अलावा आप इंटरनल कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में भी यह काफी अच्छा है। इसमें ड्यूल कोर इंटेल कोर M3–कोर i7 CPU, इंटेल HD ग्रैफिक्स 515–620 ग्रैफिक्स, 4GB–8GB रैम और 128GB–512GB SSD स्टोरेज है।