नई दिल्ली। गूगल क्रोम ब्राउजर इस समय दुनिया का सबसे लोकप्रिय ब्राउजर है। यह फास्ट है लेकिन लैपटॉप की बैटरी लाइफ को प्रभावित करता है और रैम को भी खाता है। इसी वजह से कुछ यूजर इसें कम पसंद करते हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान हो चुका है। गूगल अपने इस लोकप्रिय ब्राउजर का नया वर्जन 45 लेकर आया है। कंपनी के मुताबिक इस वर्जन में सभी प्रॉब्लम्स फिक्स किए गए हैं।