कम्‍प्‍यूटर

कंप्यूटर का कीबोर्ड खराब होने पर भी कर सकते हैं टाइपिंग, ये है तरीका

कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड खराब होने पर भी टाइपिंग की जा सकती है।

Oct 03, 2017 / 03:08 pm

Anil Kumar

computer tips

कभी—कभार कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड खराब हो जाता है ऐसे में जरूरी काम अटक जाता है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि कीबोर्ड खराब होने पर भी आप टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए कंप्यूटर में पहले से मौजूद यानी प्रीलोडेड ‘ऑनस्क्रीन कीबोर्ड’ होता है जिसका उपयोग आप टाइपिंग के लिए कर सकते हैं। इस कीबोर्ड को चलाने के लिए माउस की मदद ली जाती है। इसके अलावा कुछ ऐसे एक्सटेंशंस की सहायता ले सकते हैं वॉयस को टैक्सट के रूप में बदल देते हैं। ऐसे एक्टेंशंस से भी किसी आर्टिकल को जल्दी लिखा या टाइप किया जा सकता है।

 

ऐसे खोजें ऑनस्क्रीन कीबोर्ड
कीबोर्ड खराब होने पर कंप्यूटर अथवा लैपटॉप में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड खोजना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको कंप्यूटर या लैपटॉप के ‘स्टार्ट मेन्यू’ पर क्लिक करना है इसके बाद वहां पर दिए गए ‘प्रोग्राम’ में जाना है। यहां आपको वर्चुअल कीबोर्ड लिखा मिलेगा। यदि ऐसा नहीं हो तो विंडोज-7 में स्टार्ट पर दिए गए सर्च बार में on screen keyboard टाइप कर उसें खोजें। इस पर आप माउस से क्लिक कर टाइप कर सकते हैं। इसमें वे सभी बटन होते हैं जो कीबोर्ड पर टाइपिंग में प्रयोग किए जाते हैं।

 

माउस का क्लिक खराब होने पर भी काम करेगा
कीबोर्ड के साथ ही यदि माउस का क्लिक भी काम नहीं करे तो भी आॅन स्क्रीन कीबोर्ड में टाइप का काम कर सकते हैं। इसके लिए माउस कर्सर को उस अक्षर के ऊपर ले जाएं जो आप टाइप करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपको Y टाइप करना चाहते हैं तो कर्सर को Y पर ले जाएं और कुछ समय के लिए रखें। इसके बाद बिना क्लिक किए Y अक्षर अपने आप टाइप हो जाएगा। हालांकि इसके लिए ऑनस्क्रीन कीबोर्ड की ‘सेटिंग’ में बदलाव करना होगा।

 

सेटिंग में ऐसे करें बदलाव
सबसे पहले ऑनस्क्रीन कीबोर्ड में दाईं ओर नीचे की तरफ दिए गए ‘ऑप्शन’ पर क्लिक करें। इसके बाद वहां नई विंडो स्क्रीन ओपन होगी जिसमें चौथे नंबर ‘हॉवर ओवर कीज’ का विकल्प होगा जिस पर क्लिक करें। इसके बाद इसमें समय चुनने का विकल्प मिलेगा। वह समय है जिसमें माउस को किसी अक्षर पर रखने से वह खुद ब-खुद टाइप हो जाएगा। इसे कम और ज्यादा कर सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए ‘ओके’ पर क्लिक कर दें। सेटिंग में बदलाव करते वक्त माउस का क्लिक बटन ठीक हो।

Home / Gadgets / Computer / कंप्यूटर का कीबोर्ड खराब होने पर भी कर सकते हैं टाइपिंग, ये है तरीका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.