क्रिकेट

12 साल पहले आज के दिन हुआ था कुछ ऐसा, बदल गई थी विराट की ज़िन्दगी

कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम किया है और बहुत कुछ त्यागा भी है। शायद इसी त्याग और बलिदान की वजह से आज वो इस उंचाई पर हैं। आज से ठीक 12 साल पहले कोहली के साथ कुछ ऐसा घटा था जिसके बाद उनकी ज़िन्दगी पूरी तरह बदल गई।

नई दिल्लीDec 20, 2018 / 12:45 pm

Siddharth Rai

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। कोहली ने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर फैंस के दिल में एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं आज कोहली जो भी हैं उसके पीछे एक भावुक कर देने वाली कहानी है। कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम किया है और बहुत कुछ त्यागा भी है। शायद इसी त्याग और बलिदान की वजह से आज वो इस उंचाई पर हैं। आज से ठीक 12 साल पहले कोहली के साथ कुछ ऐसा घटा था जिसके बाद उनकी ज़िन्दगी पूरी तरह बदल गई।

पिता की मौत के बावजूद दिल्ली के लिए खेले –
12 साल पहले आज ही के दिन विराट कोहली के पिता का देहांत हुआ था। कोहली ने पिता प्रेम कोहली का निधन 54 साल की उम्र में बीमारी के चलते हो गया था। जब उनके पिता का निधन हुआ उस वक़्त कोहली दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे। उस वक़्त दिल्ली कर्नाटक के खिलाफ खेल रही थी। दिल्ली पर फॉलोऑन का खतरा था और उन्हें कोहली की ज़रूरत थी। कोहली को जब अपने पिता के देहांत का पता चला वे तुरंत घर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने अपने कोच राजकुमार शर्मा को फोन लगाया और उनसे बात की। कोच से बात करने के बाद वे सुबह छह बजे मैच खेलने के लिए रवाना हुए। साथ में इशांत शर्मा भी थे। इशांत को इस बारे में नहीं पता था इस बात की खबर विराट ने उन्हें रस्ते में दी। ईशांत को विश्वास ही नहीं हुआ कि विराट जो कह रहे हैं, वो सही है। दोनों मैदान पर पहुंचे। विराट ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन इशांत ने पूरी टीम को उनके पिता की खबर दे दी थी।

मैच के बाद किया अंतिम संस्कार –
टीम के हमदर्दी जताने पर कोहली कुछ देर रोए फिर बल्लेबाजी करने चल दिए। विराट ने उस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए। वे इस मैच में ख़राब अंपायरिंग के चलते शतक से चूक गए लेकिन कोहली तब तक अपनी टीम को फॉलोआन के खतरे से निकाल चुके थे। कोहली की ये पारी सभी को हमेशा याद रहेगी मैच के बाद कोहली सीधा घर गए और अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।

Home / Sports / Cricket News / 12 साल पहले आज के दिन हुआ था कुछ ऐसा, बदल गई थी विराट की ज़िन्दगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.