1) दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक इस समय IPL 2022 में अपने प्रदर्शन से काफी चर्चा में है। जबरदस्त बल्लेबाजी वो इस समय कर रहे हैं। खैर दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी। निकिता का अफेयर इसके बाद क्रिकेटर मुरली विजय के साथ हो गया था। कार्तिक और वंजारा के बीच इसके बाद तलाक हो गया। इसके बाद साल 2015 में दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लिकल से शादी की। इस समय दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा है।

2) मोहम्मद अजरूद्दीन
पूर्व कप्तान अजरूद्दीन हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। अजरूद्दीन ने साल 1987 में नौरीन से शादी की और उनके दो बच्चे भी हुए। 1996 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अजरूद्दीन ने इसके बाद संगीता बिजलानी से दूसरी शादी की थी। दोनों का साल 2010 में तलाक हो गया।

3) विनोद कांबली
कांबली की दो शादियों के बारे में शायद बहुत कम लोगों को पता होगा। कांबली ने साल 1998 में लुईस से शादी की थी। दोनों का ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और तलाक हो गया। कांबली ने इसके बाद एंड्रीया हेविट से दूसरी शादी की।

4) अरूण लाल
अरूण लाल के बारे में आपको ज्यादा बताने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि इस समय वो काफी चर्चा में चल रहे हैं। अरूण लाल अपने से 28 साल छोटी लड़की से शादी करेंगे। दरअसल उनकी पहली पत्नी बीमार रहती है और अब लाल दोनों पत्नियों के साथ रहेंगे। वैसे लाल ने जब इस बात का ऐलान किया था तो वो काफी वायरल हो गए थे।
