scriptAaron Finch ने बताया रिटायरमेंट प्लान, फेयरवेल मैच के बारे में भी बताया | aaron finch revealed retirement plan told play till 2023 world cup | Patrika News

Aaron Finch ने बताया रिटायरमेंट प्लान, फेयरवेल मैच के बारे में भी बताया

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2020 07:45:14 pm

Submitted by:

Mazkoor

Aaron Finch ने कहा कि उन्होंने अपना अंतिम मैच तक तय कर रखा है। उनके करियर का अंतिम मैच ODI World Cup 2023 का फाइनल होगा।

aaron_finch_revealed_retirement_plan.jpg

aaron finch revealed retirement plan

मेलबर्न : टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के सीमित ओवर के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने अपना रिटायरमेंट प्लान बताया। फिंच ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण उन्हें आराम के लिए काफी वक्त मिल गया। इस दौरान उन्होंने अपना आकलन किया है और अब उन्हें अंदाजा है कि वह कब तक खेल सकेंगे। फिंच ने कहा कि उन्होंने भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) तक खेलने का फैसला किया है। इस विश्वकप का फाइनल उनका आखिरी मैच होगा।

MS Dhoni को मिलेगा बड़ा सम्मान, आज तक किसी खिलाड़ी को नहीं मिला है इतना बड़ा सम्मान

2023 विश्व कप तक खेलना चाहते हैं फिंच

फिंच ने कहा कि उन्होंने अपना अंतिम मैच तक तय कर रखा है। उन्होंने बताया कि उनके करियर का अंत 2023 के विश्व कप के फाइनल मैच के साथ होगा। फिंच ने कहा कि यह उनका लक्ष्य है और वह इस पर कायम हैं। फिंच ने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्होंने इसे ही अपना लक्ष्य बना रखा है। उन्होंने कहा कि तब तक वह 36 साल के हो जाएंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी जोड़ा कि बेशक उनके करियर में फॉर्म, चोट और अन्य चीजों की भी भूमिका रहेगी।

कोरोना ब्रेक के कारण हो गए हैं तरोताजा

33 साल के फिंच ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण मिले पांच महीने के ब्रेक ने उन्हें तरोताजा कर दिया है। अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की अगली तीन बड़ी प्रतियोगिताओं में आस्ट्रेलिया का नेतृत्व करना है। फिंच 2021 और 2022 में क्रमश: भारत और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2021 & 2022) और इसके बाद एकदिवसीय विश्व कप 2023 में भाग लेना चाहते हैं। फिंच ने कहा कि साल में 10-11 महीने यात्रा करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह ब्रेक मानसिक रूप से तरोताजा करने वाला था। खिलाड़ियों को इसकी जरूरत थी, लेकिन समय न मिलने के कारण ऐसा वह नहीं कर पा रहे थे।

ICC Test Rankings : Stuart Broad नंबर दो बने तो इस बल्लेबाज ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

इंग्लैंड दौरे से करेंगे वापसी

एरॉन फिंच और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम छह महीने के ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड दौरे से करने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में अगले महीने तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। फिंच ने कहा कि वह पहले से 2023 विश्व कप तक खेलने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन ब्रेक ने इसकी पुष्टि कर दी कि वह तब तक खेलने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो