एबी डिविलियर्स ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया है कि आखिर किन वजहों के कारण उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहा था। तीन वर्ल्ड कप खेल चुके डिविलियर्स ने बताया कि 2019 का विश्व कप नजदीक आ रहा था, लेकिन मैंने संन्यास की घोषणा कर पूरी दुनिया क हैरान कर दिया था, लेकिन मैंने ऐसा पारिवारिक समस्या के कारण किया था। डिविलियर्स ने बताया कि स्थितियां काफी गंभीर हो गईं थीं, मैंने परिवार को समय देने के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।