scriptविराट को धोखेबाज़ और अनुष्का को सौतन बता रो-रोकर मचा दिया बवाल, देखें तस्वीरें | Patrika News
क्रिकेट

विराट को धोखेबाज़ और अनुष्का को सौतन बता रो-रोकर मचा दिया बवाल, देखें तस्वीरें

5 Photos
6 years ago
1/5

जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की खुशियों में डूबे हैं तो वहीं एक शख्स ऐसा भी है जो इस शादी के होने परा बहुत दुखी है। असल में विराट पर धोखेबाजी का आरोप लगाने वाली यह शख्सियत न कोई हिरोइन है और ना ही कोई मॉडल।

2/5

आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में विराट पर धोखा देने का आरोप लगाकर ये शख्स ना सिर्फ फूट-फूट कर रोता हुआ दिखाई दे रहा है बल्कि अनुष्का को कोस भी रहा है।

3/5

वो ना तो विराट की बचपन की कोई दोस्त है और ना ही उनकी कोई फैन। यहां तक की विराट कोहली या अनुष्का से उनका कोई वास्ता तक नहीं है, फिर भी यह शख्स विराट की शादी होने पर फूट-फूट कर रो रहा है।

4/5

फूट-फूटकर रोने वाले इस वीडियो को देखकर आप दुखी नहीं होंगे बल्कि हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। विराट पर धोखेबाजी का आरोप लगाने वाले हैं कॉमेडियन दीपक कलाल हैं।

5/5

अपने नए वीडियो वो पूछ रहे हैं कि विराट ने उन्हें धोखा दे दिया अब उन्हें सिंदूर कौन लगाएगा। वो अपना मोबाइल भी दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि ये विराट के मैसेजों से भरा हुआ है। वो विराट पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए अनुष्का को सौतन करार दे रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर खुद तो लोटपोट हो ही रहे हैं साथ ही दूसरों को भी जमकर फॉरवर्ड कर रहे हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.