scriptदमदार रिकॉर्डः अजिंक्य रहाणे आज तक नहीं हुए रन आउट, ना ही किसी को करवाया | Ajinkya Rahane not run out till date in test, nor got anyone done | Patrika News

दमदार रिकॉर्डः अजिंक्य रहाणे आज तक नहीं हुए रन आउट, ना ही किसी को करवाया

Published: Oct 21, 2019 11:40:19 am

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

ये अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने अजिंक्य रहाणे

ajinkya_rahane_running.jpg

रांची। भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ( Ajinkya Rahane ) ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में एक गजब का रिकॉर्ड कायम किया है।

रहाणे अभी तक 61 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और हैरानी की बात है कि वे एक बार भी रन आउट ( Run Out ) नहीं हुए हैं। इस तरह का रिकॉर्ड कायम करने वाले वे दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

इसके अलावा एक खास बात और है कि रहाणे ने टेस्ट मैचों में अभी तक किसी भी साथी खिलाड़ी को भी रन आउट नहीं करवाया है। ऐसा रिकॉर्ड भी केवल रहाणे के ही नाम दर्ज है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे का बल्ला जमकर आग उगल रहा है।

रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी रहाणे ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने शानदार 115 (192 गेंद) रन बनाए और रोहित शर्मा के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की जिसकी बदौलत टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो