scriptधोनी-अफरीदी नहीं बल्कि इस अनजान खिलाड़ी ने मारा क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा सिक्स | Albert trott Hit longest six in Cricket history | Patrika News

धोनी-अफरीदी नहीं बल्कि इस अनजान खिलाड़ी ने मारा क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा सिक्स

locationनई दिल्लीPublished: Aug 08, 2019 04:46:21 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा सिक्स मारने का रिकॉर्ड अल्बर्ट ट्रॉट ( Alber trott ) के नाम है। एमएस धोनी पांचवे नंबर पर हैं।

Afridi And Dhoni

नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में समय-समय पर कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जो अपने खेल के अंदाज से अभी तक याद किए जाते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने कारनामा तो बड़ा किया है, लेकिन कुछ ही लोग उनके नाम को जानते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है अल्बर्ट ट्रॉट। जी हां, जब बात आती है क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा ‘छक्का’ मारने की तो अल्बर्ट ट्रॉट का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम बताया जाता है, लेकिन असल में सबसे लंबा सिक्स मारने का रिकॉर्ड अल्बर्ट ट्रॉट के ही नाम है।

Ablert Trott

अल्बर्ट ने मारा है 164 मीटर का सिक्स

अल्बर्ट ट्रॉट 19वीं सदी के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेले हैं। इतिहास का सबसे लंबा ‘छक्का’ अल्बर्ट के नाम हैं। वो 164 मीटर का सिक्स मारने का कारनामा कर चुके हैं। 19वीं सदी में अल्बर्ट ट्रॉट के नाम से गेंदबाज खौफ खाते थे। इतना ही नहीं वो गेंदबाजी में भी बल्लेबाजों के लिए खौफ साबित हुए हैं। बताया जाता है कि इस खिलाड़ी ने 1910 में 41 साल की उम्र में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

Shahid Afridi

अफरीदी लिस्ट में हैं दूसरे नंबर पर

क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा सिक्स मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहीद अफरीदी का नाम आता है। ये वो नाम है, जिसके बारे में हर क्रिकेट फैन जानता है। शाहीद अफरीदी 158 मीटर का सिक्स मार चुके हैं और उन्होंने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर किया था।

Yuvraj singh And Dhoni

लिस्ट में दो भारतीयों का भी नाम है शामिल

सबसे लंबा ‘छक्का’ मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल हैं, जिसमें युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। युवराज सिंह 119 मीटर का सिक्स मार चुके हैं। युवी के नाम तो टी20 में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड शामिल है। वहीं एमएस धोनी 112 मीटर का सिक्स मार चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो