बता दें कि कोरोना वायरस के कारण इस वक्त तकरीबन पूरी दुनिया में लॉकडाउल की स्थिति है और खिलाड़ी अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान अपने घर से ही एंडरसन ने एक खेल वेबसाइट की इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में कहा कि महेंद्र सिंह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और फिनिशरों में से एक हैं। उन्हें गेंदबाजी करना काफी मुश्किल चुनौती होती है। जब वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर खेलते थे, तब उनके पास दो अनुभवी खिलाड़ी ऑन साइड में विराट कोहली और लॉन्ग ऑफ पर डिविलियर्स होते थे। वह उन्हें लगातार बताते थे कि उन्हें धोनी के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करनी है और उन्हें क्या करना चाहिए। एंडरसन ने कहा कि ये दोनों भी उन्हें रोकने और आउट करने के तरीके नहीं बताते थे, बल्कि यही कहते थे थे कि अगर आप यहां गेंद डालेंगे तो वह छक्के मार देंगे।
कोरी एंडरसन अपने इंस्टाग्राम लाइव में यह भी कहा कि जब एक बार आप महेंद्र सिंह धोनी की तरह के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी कर लेते हैं तो आपको इस बात का अंदाजा हो जाता है कि दूसरे बल्लेबाजों को कैसे गेंदबाजी करनी है। धोनी को गेंदबाजी कर इस बारे में काफी आइडिया मिलता है। इसके साथ ही गेंदबाजों को आत्मविश्वास भी मिलता है।