scriptलॉकडाउन : हेयरस्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का, किया विराट का हेयरकट, देखें वीडियो | Anushka became hairstylist, did Virat's haircut | Patrika News

लॉकडाउन : हेयरस्टाइलिस्ट बनीं अनुष्का, किया विराट का हेयरकट, देखें वीडियो

Published: Mar 28, 2020 01:16:23 pm

Submitted by:

Mazkoor

लॉकडाउन में Anushka Sharma ने Virat Kohli के हेयरकट का वीडियो शेयर किया है। वह दोनों इस मोमेंट को फी एन्ज्वाय करते नजर आ रहे हैं।

virat kohli and anushka Sharma

virat kohli and anushka Sharma

नई दिल्ली : लॉकडाउन के कारण सभी सेलिब्रिटी घर पर हैं। वह सब सेल्फ आइसोलेशन पर हैं। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेटर दोनों शामिल हैं। इस दौरान घर पर बैठकर कुछ क्रिकेटरों ने घर में वक्त बिताने के अपने तरीकों पर फनी वीडियोज भी डाले हैं। खासकर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) का। अब ताजा वीडियो अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) का आया है। इसमें अनुष्का हेयर स्टाइलिश बन गई हैं और उन्होंने विराट कोहली के बाल काट डाले हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर की भारतीय पत्नी है विराट कोहली की प्रशंसक, इंस्टाग्राम पर खोला राज

विराट ने की हेयरकट की तारीफ

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह विराट कोहली के बाल काटती नजर आ रही हैं और जब अनुष्का विराट के बाल काट रही हैं, तब ये दोनों इस क्षण को इंज्वाय करते नजर आ रहे हैं। विराट को अपना यह हेयरकट इतना पसंद आया कि वह वीडियो में ही यह कहते भी दिख रहे हैं कि ये शानदार हेयरकट उनकी पत्नी अनुष्का ने किया है। इसके अलावा विराट यह भी बताते नजर आ रहे हैं कि अनुष्का ने उनके बाल किचन की कैंची से ही काट दिया है।

कोरोना पर भी दोनों कर चुके हैं प्रशंसकों को आगाह

बता दें कि इससे पहले विराट और अनुष्का ने एक वीडियो वीडियो शेयर कर प्रशंसकों से कहा था, ‘कोरोना वायरस से जंग जीतने मे समय लगेगा और हौसला रखें और लॉकडाउन का उल्लंघन न करें, क्योंकि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए यह अहम है। इसके बाद दोनों साथ में कहते हैं कि एकता दिखाइए जीवन और देश बचाइए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो