scriptanushka sharma presents virat kohli 50th century | कोहली के 50वें शतक के वक्‍त स्टेडियम में मौजूद थीं अनुष्का, विराट कहते हैं- वो मेरी ताकत हैं | Patrika News

कोहली के 50वें शतक के वक्‍त स्टेडियम में मौजूद थीं अनुष्का, विराट कहते हैं- वो मेरी ताकत हैं

Published: Nov 15, 2023 05:46:29 pm

Submitted by:

Janardan Pandey

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 दिसंबर 2017 को एक साथ सात फेरे लिए थे। यह जोड़ी अबतक सबकी फेवरेट जोड़ी बनी हुई है। जब विराट वानखेड़े स्टेडियम में विश्व का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहे थे तब भी वह वहां मौजूद थीं।

virat-kohli-and-anushka-sharma.jpg
अनुष्का शर्मा उस वक्त की साक्षी बनीं जब विराट क्रिकेट इ‌तिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहे थे। आइए आपको दोनों की पूरी कहानी बताते हैं। एक-दूजे को कई सालों तक डेट करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट ने शादी रचा ली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि उम्र में विराट से काफी बड़ी (Virat kohli Age) हैं अनुष्का शर्मा। अनुष्का शादी से पहले भी विराट को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम जाया करती थी, जहां से दोनों के बीच रिश्ते की खबर आना तेजी से शुरू हो गई थी। हालांकि बाद में इन खबरों को दोनों ने स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद यह ब्यूटिफुल जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई। 11 दिसंबर को विराट की शादी के 5 साल पूरे हो जाएंगे। सबसे चर्चित कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इटली (The Borgo Finocchieto in Tuscany) में बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। इनकी शादी में कुल खर्चा तकरीबन 50 करोड़ से ज्यादा का आया था। इन दोनों की शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज से लेकर क्रिकेट खिलाड़ी और कई अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियां शामिल हुई थी। anuska sharma और विराट कोहली की शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.