scriptअश्विन ने बताया, फॉलोऑन पर अभी नहीं लिया गया है फैसला | Ashwin said the decision on follow on has not been taken yet | Patrika News

अश्विन ने बताया, फॉलोऑन पर अभी नहीं लिया गया है फैसला

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2019 10:01:55 pm

Submitted by:

Mazkoor

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि रात तक इस पर कोई फैसला हो जाएगा, लेकिन यह गेंदबाजों की रिकवरी पर निर्भर करता है।

R ashwin

पुणे : दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 275 रनों पर ऑलआउट कर 326 रनों की विशाल बढ़त ले ली है और वह चाहे तो दक्षिण अफ्रीका को कल फॉलोऑन खिला सकता है। इस बारे में टीम मैनेजमेंट ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इस बारे में आज सबसे सफल गेंदबाज रहे सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि कल दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देना या न देना इस बार पर निर्भर करेगा कि भारतीय गेंदबाज रिकवरी कर चुके हैं या नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय कप्तान विराट कोहली का होगा।

अश्विन ने कहा- आज रात होगा फैसला

मैच के बाद अश्विन ने कहा कि उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। उम्मीद है कि आज रात कप्तान यह फैसला ले लेंगे कि उन्हें क्या करना चाहिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि गेंदबाज कल तक खुद को कैसे उबारते हैं।

कपिल देव ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को बताया सर्वश्रेष्ठ, धोनी के संन्यास पर भी बोले

साहा की जमकर की तारीफ

आर अश्विन ने इस दौरान विकेटकीपर वृद्धिमान साहा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि साहा ने विकेट के पीछे दमदार खेल दिखाया। उमेश यादव की गेंद पर थेयुनिस डी ब्रूयन के कैच को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह शानदार था। उन्होंने कहा कि यह मानने में किसी तरह की माथापच्ची की जरूरत नहीं है कि साहा वर्तमान समय के शानदार विकेटकीपरों में से एक हैं। उन्हें आज शायद ही कोई गेंद छोड़ते देखा गया हो चाहे वह गेंद क्यों न रफ पर ही पड़ी हो। यह बताता है कि वह कितने अच्छे विकेटकीपर हैं। उनके पास धैर्य भी है। आप बल्ले से भी उनकी भूमिका को नकार नहीं सकते।

लंदन में पांड्या से मिली नीता अंबानी, हार्दिक ने कहा- शुक्रिया

अंतिम तक है दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

अश्विन ने कहा कि यह पिच काफी हद तक विशाखापत्तनम जैसी ही है। उन्होंने यह भी कहा कि आम तौर पर स्कोरकार्ड सारी कहानी बता देते हैं और हमारी समस्या यह है कि इस दक्षिण अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी में 11 नंबर तक गहराई है। इसलिए इनके निम्नक्रम के बल्लेबाजों को आपको वैसी ही गेंदबाजी करनी होती है, जैसी आप शीर्ष क्रम के सामने करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो