एशियन गेम्स 2023: यशस्वी का विस्फोटक शतक और रिंकू सिंह की तूफानी पारी, भारत ने नेपाल के सामने रखा 203 रन का लक्ष्य
नई दिल्लीPublished: Oct 03, 2023 08:10:56 am
एशियन गेम्स 2023 में आज 3 अक्टूबर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम नेपाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान का आगाज करने उतरी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने नेपाल के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा है।


एशियन गेम्स 2023 में यशस्वी जायसवाल की तूफानी शतकीय पारी।
एशियन गेम्स 2023 के टी20 क्रिकेट इवेंट में आज 3 अक्टूबर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज करने उतरी है। नेपाल के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने महज 49 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने सिर्फ 15 गेंदों पर 37 रन की तूफानी पारी खेली। अब नेपाल को जीत के लिए 203 रन बनाने होंगे।