20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs SCO: स्कॉटलैंड के खिलाफ नहीं जीता ऑस्ट्रेलिया तो इंग्लैंड वर्ल्ड कप से होगा बाहर, जानें कहां देखें लाइव

AUS vs SCO Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच T20 World Cup 2024 का 35वां मुकाबला सेंट लूसिया में खेला जाएगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड अपने सुपर 8 की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कंगारू टीम की जीत की हुआ करेगी।

2 min read
Google source verification
AUS vs SCO Live Streaming

Australia vs Scotland Live Streaming: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 35वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड (AUS vs SCO) की टक्कर होगी। स्कॉटलैंड के सामने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ में जगह बनाने की चुनौती होगी। अगर ये टीम ऐसा करने में सफल होती है, तो डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का टूर्नामेंट में दूसरे दौर में पहुंचने का सपना टूट सकता है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीन जीत के बाद अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि स्कॉटलैंड पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

स्कॉटलैंड के जीतते ही इंग्लैंड बाहर

मौजूदा वनडे चैंपियन के खिलाफ जीत के बाद वे सुपर आठ दौर के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। हालांकि, स्कॉटलैंड के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी ग्रुप चरण के मुकाबले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड को उम्मीद होगी कि ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड को हरा दे, साथ ही वो नामीबिया के खिलाफ शानदार जीत और बेहतर रन रेट के साथ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर सके। स्कॉटलैंड ने अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ बारिश से बाधित मैच के साथ की। इसके बाद उसने नामीबिया और ओमान के खिलाफ जीत दर्ज की।

सुपर 8 पर स्कॉटलैंड की नजर

सुपर आठ चरण में खेलने की संभावना पर स्कॉटलैंड के स्टार माइकल लीस्क ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अपनी जगह पक्की करना उनके लिए बहुत खास होगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम सुपर 8 में पहुंच गए तो यह स्कॉटिश क्रिकेट के लिए बहुत गर्व की बात होगी। हालांकि, यह मुश्किल रास्ता होगा। हम जानते हैं कि हमें ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। इसलिए, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए और भी खास होगा, क्योंकि हम जानते हैं कि हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है।

भारत में सुबह 6 बजे से देखा जाएगा LIVE

"हमने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेला है, और हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराकर आगे बढ़े हैं। मुझे लगता है कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और उनका सामना करना होगा।" इस मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। वेस्टइंडीज में यह मैच 15 जून को रात 8.30 बजे से खेला जाएगा लेकिन भारत में यह मैच सुबह 6 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के पहले ही दौर से क्यों बाहर हुई न्यूजीलैंड, ट्रेंट बोल्ट ने खोला बड़ा राज