
कुछ समय पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी जहां पर सिक्योरिटी थ्रेट का हवाला देकर न्यूजीलैंड की टीम वहां से बिना खेले ही वापस लौट गई थी ।जिससे पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई थी। उसके कुछ दिन बाद ही इंग्लैंड की टीम ने भी वहां जाने से मना कर दिया था। ऐसे में अगले साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पाकिस्तान को कुछ राहत मिली है। 24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया टीम पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई।
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस दौरे पर 3 टेस्ट 3 एकदिवसीय और एक T20 खेलेगी। इस दौरे का पहला मैच जो कि टेस्ट होगा 3 मार्च से कराची में , दूसरा टेस्ट 12 मार्च से रावलपिंडी में, और तीसरा टेस्ट 21 मार्च से लाहौर में खेला जाएगा। इसके बाद तीनों एकदिवसीय लाहौर में 29 मार्च ,31 मार्च और 2 अप्रैल को खेला जाएगा बचा हुआ एक T20 मैच 5 अप्रैल को लाहौर में ही खेला जाएगा।
Published on:
08 Nov 2021 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
