scriptBirthday Special : जब बुरे तरीके से इस क्रिकेटर पर भड़क उठे थे कैप्टन कूल, फिर हुआ था ये… | B'day special : when dhoni got angry on Manish Pandey during T20 match | Patrika News

Birthday Special : जब बुरे तरीके से इस क्रिकेटर पर भड़क उठे थे कैप्टन कूल, फिर हुआ था ये…

locationनई दिल्लीPublished: Jul 07, 2018 01:00:28 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

धोनी अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन क्रिकेट के मैदान में एक बार कुछ ऐसा हुआ के धोनी अपना आप खो बैठे और साथी खिलाड़ी पर जम कर बरसे।

dhoni

Birthday Special : जब बुरी तरीके से इस क्रिकेटर पर भड़क उठे थे कैप्टन कुल, फिर हुआ था ये…

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज जन्म दिन है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी आज 37 साल के हो गए हैं। धोनी अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन क्रिकेट के मैदान में एक बार कुछ ऐसा हुआ के धोनी अपना आप खो बैठे और साथी खिलाड़ी पर जम कर बरसे।

जब माही को आया गुस्सा
जी हां! इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थी जहां भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा था। इस सीरीज के दूसरे मैच में धोनी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। धोनी के साथ दूसरे छोर में मनीष पांडे बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच का आखिरी ओवर चल रहा था और धोनी ओवर की एक गेंद खेल चुके थे। हुआ यूं कि मनीष पांडे आखिरी ओवर में स्कोर बोर्ड की तरफ देख रहे थे कि तभी धोनी ने उन्हें डांट लगा दी। धोनी ने मनीष पांडे पर गुस्सा करते हुए कहा कि ओए, उधर क्या देख रहा है, इधर देख ले, आवाज़ नहीं आएगी।

धोनी ने मनीष पर गुस्सा किया था
इसके बाद पूरे ओवर में धोनी ने गेंदबाज को खूब कूटा और आखिरी ओवर में 20 रन के आसपास बनाए। धोनी जब बल्लेबाजी कर रहे तो पूरे स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ की आवाज गूंज रही थी। ऐसे में धोनी ने मनीष पांडे से कहा कि वो उनके इशारों को समझें क्योंकि शोर की वजह से आवाज वहां तक नहीं पहुंच पाएगी। धोनी और मनीष पांडे के बीच पांचवे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई थी।

आक्रमक अंदाज में दिखे धोनी
इस मैच में धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी-20 करियर का दूसरा अर्द्धशतक जड़ा था। धोनी ने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रनों की पारी खेली थी और वो आखिरी तक नाबाद रहे थे। वहीं मनीष ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो