scriptबीसीसीआई ने जारी किया सालाना कॉन्ट्रैक्ट, महेंद्र सिंह धोनी बाहर, नवदीप सैनी को मिली पहली बार जगह | BCCI releases annual contract Mahendra Singh Dhoni out | Patrika News

बीसीसीआई ने जारी किया सालाना कॉन्ट्रैक्ट, महेंद्र सिंह धोनी बाहर, नवदीप सैनी को मिली पहली बार जगह

locationनई दिल्लीPublished: Jan 17, 2020 08:37:11 am

Submitted by:

Mazkoor

बीसीसीआई के साल 2019-20 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में सुपर हैवीवेट कैटेगरी ए प्लस में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इसमें विराट, रोहित के साथ बुमराह को रखा गया है।

Mahendra Singh Dhoni

Mahendra Singh Dhoni

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2019-20 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। इस कॉन्ट्रैक्ट में महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं मिली है। इसी के साथ धोनी को लेकर चल रही उहापोह भी खत्म हो गई। अब यह तय हो गया है कि महेंद्र सिंह धोनी अगर ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप खेलेंगे भी तो वह अपनी कोशिशों की बदौलत, बीसीसीआई उन्हें टीम इंडिया की आगामी योजनाओं में नहीं देख रहा है। यह कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर-2019 से लेकर सितंबर 2020 तक की अवधि तक के लिए प्रभावी है।

 

 

https://twitter.com/hashtag/TeamIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ए प्लस में तीन और ए ग्रेड में मिली 11 खिलाड़ियों को जगह

बीसीसीआई ने इस बार ए प्लस कैटेगरी में सिर्फ तीन खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। वहीं ए ग्रेड में 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि बी ग्रेड में पांच और सी ग्रेड में आठ खिलाड़ियों को जगह दी गई है। वहीं दिल्ली युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। उन्हें सी कैटेगरी में शामिल किया गया है।

किसको मिला किस ग्रेड में जगह

ए प्लस ग्रेड : विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

ए ग्रेड : रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत।

बी ग्रेड : वृद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल।

सी ग्रेड : केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो