script

धोनी पर संन्यास के लिए BCCI की तरफ से दबाव, टी20 वर्ल्ड कप तक नहीं दिखेंगे माही!

locationनई दिल्लीPublished: Jul 15, 2019 02:45:26 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

World Cup 2019 में अपने प्रदर्शन को लेकर धोनी ( Dhoni ) लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं। वर्ल्ड कप में धोनी ने काफी धीमी बल्लेबाजी की थी।

Dhoni

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगातार अटकलों का बाजार गर्म है। विश्व कप 2019 में धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर लगातार उनकी आलोचना हो रही है। ऐसे में अब खबर ये है कि बीसीसीआई भी धोनी को ज्यादा मौके देने के मूड में नहीं है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, धोनी पर बीसीसीआई की तरफ से संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है और इसके लिए बीसीसीआई के चयनकर्ता धोनी को टीम में नहीं चुने जाने का कदम उठा सकते हैं।

फाइनल में धोनी की तरह रनआउट हुए मार्टिन गुप्टिल, भारतीय फैंस ने कहा- ये है कर्मों का नतीजा

MS Dhoni

धोनी पर संन्यास का डाला जा रहा है दबाव!

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद बहुत जल्द धोनी से बात कर सकते है। हालांकि ऐसा तब होगा, जब धोनी अगर पहले ही अपने फैसले के बारे में प्रसाद को जानकारी नहीं देते। माना जा रहा है कि धोनी को आगामी वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम में नहीं चुना जाए। इसके अलावा बीसीसीआई यही चाह रहा है कि 2020 टी20 वर्ल्ड कप से पहले धोनी संन्यास ले लें।

धोनी की रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस ने कही ये बात, क्या माही मानेंगे?

BCCI

बीसीसीआई धोनी को नहीं चाहती 2020 टी20 वर्ल्ड कप तक !

रिपोर्ट में बीसीसीआई से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘हम (बोर्ड अधिकारी) इस बात से हैरान हैं धोनी ने अब तक ऐसा नहीं किया है ( वर्ल्ड कप में उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर), ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि हमने विश्व कप में देखा धोनी अब आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। नंबर 6 या 7 पर उतरने के बावजूद वह रन को बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जो टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।’

World Cup 2019: रवि शास्त्री ने किया खुलासा, धोनी को नीचे भेजने का फैसला किसका था

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबकुछ हासिल कर चुके हैं धोनी- BCCI सूत्र

रिपोर्ट में लिखा गया है कि इसकी संभावना बहुत ही कम है कि धोनी 2020 टी20 वर्ल्ड कप तक टीम में बने रहेंगे। ऐसे में यह सही समय है कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से खुद संन्यास ले लें। धोनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। उन्हें जो कुछ भी हासिल करना था वह कर चुके हैं, इसलिए उन्हें नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

 

भारतीय क्रिकेट में धोनी का योगदान अतुल्नीय

आपको बता दें कि धोनी के संन्यास को लेकर बातें तो काफी समय से हो रही हैं, लेकिन विश्व कप में उनके प्रदर्शन के बाद तो उनकी काफी आलोचना हो रही है। धोनी का आलोचना करने वालों को शायद ये ध्यान नहीं है कि उस खिलाड़ी का भारतीय क्रिकेट में जो योगदान रहा है वो अतुल्नीय है। धोनी ने अभी भी मैदान सबसे फुर्तीले खिलाड़ियों में से एक हैं और मैदान पर रणनीतिक बनाने के मामले में टीम इंडिया में धोनी से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं।

ट्रेंडिंग वीडियो