scriptBCCI to introduce cooling down period to restrain retired Indian players from joining foreign T20 league | अब रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ी भी नहीं खेल सकेंगे विदेशी लीग्स, BCCI लाने जा रहा है ये खतरनाक प्लान | Patrika News

अब रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ी भी नहीं खेल सकेंगे विदेशी लीग्स, BCCI लाने जा रहा है ये खतरनाक प्लान

locationनई दिल्लीPublished: Jul 01, 2023 02:54:29 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

रिटायर्ड प्लेयर्स को कहीं और खेलने के लिए कूलिंग ऑफ पीरियड से गुजरना होगा। यानी रिटायर होने के तुरंत बाद वह किसी और लीग में नहीं खेल सकते। इस कूलिंग ऑफ का वक्त BCCI की अपेक्स काउंसिल मीटिंग में तय किया जाएगा।

bcci_players.png

इस समय दुनिया में ढेरों टी20 लीग का आयोजन किया जा रहा है। दुनिया भर के दिग्गज इन लीगों में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम का कोई भी खिलाड़ी ऐसी किसी लीग का हिस्सा नहीं हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियम के मुताबिक अगर किसी भी भारतीय खिलाड़ी को ऐसी किसी लीग का हिस्सा बनना है तो उसे पहले अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट से और फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेना पड़ेगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.