scriptइस IPL में चूर हो जाएगा विराट का घमंड, ये क्रिकेटर बन सकता है सबसे महंगा खिलाड़ी | Patrika News
क्रिकेट

इस IPL में चूर हो जाएगा विराट का घमंड, ये क्रिकेटर बन सकता है सबसे महंगा खिलाड़ी

4 Photos
6 years ago
1/4

नई दिल्ली। IPL के 11वें सीज़न की सभी तैयारियां अपने चरम पर हैं। IPL के 11वें सीज़न के लिए खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी पर सिर्फ हिंदुस्तान की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नज़रें गड़ी हुई हैं। इस साल होने वाले IPL में लगभग सभी टीमों में नए चेहरों की जॉइनिंग हो सकती है।

2/4

जैसा आप सभी जानते हैं कि IPL टीमों ने अपने कई खिलाड़ियों को रीटेन किया है। लेकिन आज भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी बिक्री के लिए इंतज़ार कर रहे हैं। गौरतलब है कि IPL की सबसे चर्चित टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने अपने कप्तान विराट कोहली को 17 करोड़ में रीटेन किया है।

3/4

लेकिन क्रिकेट के जानकारों की मानें तो इस बार इंग्लैंड के धूंआधार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कोहली से भी महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस स्टोक्स पर नज़रें गड़ाए बैठा है। टीम स्टोक्स के लिए 20 करोड़ रुपये तक खर्च कर सकती है। इतना ही नहीं दिग्गज़ों का कहना है कि स्टोक्स के अलावा 2-3 और खिलाड़ी ऐसे हो सकते हैं जिन्हें तकरीबन 20 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है।

4/4

हालांकि इस बार एक बार फिर से IPL में लगभग सभी टीम के खिलाड़ी बदले-बदले से नज़र आ सकते हैं। बता दें कि कोलकाता को 2 बार चैंपियन बनाने वाले गंभीर को इस बार टीम ने रीटेन नहीं किया है। खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी में गंभीर की भी बोली लगाई जानी बाकी है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.