scriptBen Stokes ने पिता के कारण पाकिस्तान के खिलाफ छोड़ी थी सीरीज, वजह आई सामने | ben stokes reveal father survive for cancer so left pakistan Series | Patrika News

Ben Stokes ने पिता के कारण पाकिस्तान के खिलाफ छोड़ी थी सीरीज, वजह आई सामने

locationनई दिल्लीPublished: Aug 29, 2020 10:16:57 pm

Submitted by:

Mazkoor

Ben Stokes ने कहा कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे और टीम छोड़ना ही विकल्प था। उनके 64 वर्षीय पिता गेराल्ड स्टोक्स को ब्रेन कैंसर है।

ben_stokes.jpg

ben stokes reveal father survive for cancer so left pakistan Series

क्राइस्टचर्च : इंग्लैंड (England Cricket Team) के हरफनमौला क्रिकेटर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अचानक अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने सीरीज छोड़ते वक्त कहा था कि वह पारिवारिक कारणों से अपना नाम वापस ले रहे हैं। इसके बाद कीवी मूल के स्टोक्स अपने पिता से मिलने न्यूजीलैंड चले आए हैं। स्टोक्स फिलहाल वहीं अपने पिता के पास हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता को ‘ब्रेन कैंसर’ हो गया है। इस कारण वह एक हफ्ते तक सो नहीं सके थे। न्यूजीलैंड में जन्मे स्टोक्स ने कहा कि पिता की बीमारी की जानकारी मिलने के बाद उनके पास टेस्ट सीरीज छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प ही नहीं था।

जनवरी में कैंसर का चला पता

बेन स्टोक्स क्राइस्टचर्च में दो हफ्ते आइसोलेशन में बिता चुके हैं। इसके बाद उन्होंने ‘वीकेंड हेराल्ड सैटरडे’ से बातचीत में बताया कि वह एक हफ्ते तक सो नहीं सके। उनके दिमाग में यही बात बात चल रही थी। स्टोक्स ने कहा कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे और टीम छोड़ना ही विकल्प था। बेन के पिता 64 साल के गेराल्ड स्टोक्स को जनवरी में ब्रेन कैंसर का पता चला था।

स्टोक्स ने बताया, काफी सख्त थे स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने बताया कि उनके पिता का उनके करियर पर काफी प्रभाव है। स्टोक्स ने कहा कि उनके पिता काफी सख्त थे। वह जैसे-जैसे बड़े होते गए, उनकी समझ में आता गया कि उनके पिता ने यह सब किसी न किसी कारण से किया है। स्टोक्स ने कहा कि उनके पिता जानते थे कि वह एक पेशेवर स्पोर्ट्समैन बनना चाहते हैं और उनका करियर बनाने के लिए ही उन्होंने यह सब किया।

इंग्लैंड के लिए करिश्माई खिलाड़ी बनकर उभरे हैं स्टोक्स

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में जन्मे 29 साल के बेन स्टोक्स बाद में जाकर इंग्लैंड बस गए थे और वहीं से क्रिकेट खेलने लगे। वह इस समय करिश्माई खिलाड़ी बनकर उभरे हैं और इंग्लैंड के अहम सदस्य बनकर उभरे हैं। स्टोक्स ने हाल के वर्षों में कई मौकों पर अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई है। इसमें 2019 विश्व कप का फाइनल और एशेज सीरीज में शतक शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो