scriptBirthday special: जानिए कैप्टन कूल एमएस धोनी के 20 अनूठे फैक्ट्स | Birthday special: | Patrika News

Birthday special: जानिए कैप्टन कूल एमएस धोनी के 20 अनूठे फैक्ट्स

Published: Jul 07, 2015 10:48:00 am

भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में से एक और धमाकेदार विकेटकीपर-बल्लेबाज महेन्द्र…

ms dhoni

ms dhoni

भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में से एक और धमाकेदार विकेटकीपर-बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने आज अपने जीवन के 34 बसंत पूरे कर लए हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में एक राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह जबकि माता का नाम देवकी देवी है। उनका पैतृक गांव ल्वाली उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में पड़ता है। उनके एक भाई है जिनका नाम नरेन्द्र सिंह जबकि बहन का नाम जयंती है।

जन्मदिन पर जानिए धोनी से जुड़े अनूठे फैक्टस:

महेन्द्र सिंह धोनी बैडमिंटन और फुटबॉल जिला और क्लब लेवल तक खेल चुके हैं।

धोनी की क्रिकेट में कोई रूचि नही थी और वे अपनी स्कूल की फुटबॉल टीम के गोलकीपर हुआ करते थे। स्कूल की क्रिकेट टीम में एक बार विकेटकीपर नहीं होने पर पहली बार उन्होंने क्रिकेट खेला।

2001 से 2003 तक धोनी टीटीई(ट्रेन टिकट एग्जामिनर) थे ओर दक्षिण-पूर्वी रेलवे के खड़गपुर स्टेशन पर उनकी ड्यूटी हुआ करती थी।

धोनी को कॉमेडी और एक्शन फिल्में बहुत पंसद है जबकि रोमांटिक फिल्में कम पसंद है।

धोनी अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक है और उनकी सभी फिल्में उन्हें पसंद है।

किशोर कुमार के गाने धोनी को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं, वहीं नए जमाने के गायकों में उन्हें राहत फतेह अली खान और कैलाश खेर के गाने अच्छे लगते हैं।
बॉलीवुड में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु उनके करीबी दोस्त है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी उनकी फेवरिट सिंगर है।

धोनी के पास 23 बाइक्स हैं। इनमें हार्ले डेविडसन फैट बॉय, रॉयल इनफील्ड मेक्सिमो, डुकाती 1098, कावासाकी जेडक्स14आर निंजा और यामाहा थंडरकैट भी शामिल है।

वहीं धोनी कारों के भी शौकीन है। उनके पास हमर एच2, जीएमसी सिएरा, ऑडी ऊ7, पोर्शे 911 और मित्शुबिशी आउटलैंडर गाडियां है।

धोनी अपने कॅरियर के शुरूआत में लंबे बाल रखते थे और उनकी जुल्फों की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी की थी। मुशर्रफ ने धोनी को अपने बाल नहीं कटाने की सलाह भी दी थी।

धोनी एकमात्र ऎसे कप्तान है जिन्होंने आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीते हैं।

विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

धोनी एकमात्र ऎसे विकेटकीपर है जिन्होंने एक दिन में दोहरा शतक ठोका था।

वे देश में सर्वाधिक आयकर भरने वाले लोगों में शुमार है। धोनी प्रादेशिक सेना से भी जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन के ब्रांड एंडोर्समेंट में अभिनेता शाहरूख खान के बाद वे दूसरे नंबर पर है। वे 20 ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं।

उन्होंने अपने बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत से चार साल पहले शादी रचाई थी। शादी से पहले धोनी और साक्षी ने दो साल तक डेटिंग भी की। साक्षी ने अपने बाएं कान के नीचे धोनी का नाम भी गुदवा रखा है।

सबसे अमीर खिलाडियों की फोर्ब्स मैगजीन की सूची में धोनी 31वें नंबर पर है।

क्रिकेट के अलावा धोनी फुटबॉल, मोटो जीपी और फार्मूला वन रेसिंग देखना पसंद करते हैं।

धोनी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है।

धोनी की कप्तानी में भारत टेस्ट और वनडे दोनों में नंबर एक रह चुका है। इसके साथ ही वे खुद भी वनडे में नंबर एक रह चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो