scriptBirthday Special : धोनी के वो रिकॉर्ड, जिन्हे सचिन-सहवाग- कोहली जैसे कई दिग्गज नहीं छू सके | Birthday Special : some Records made by Dhoni in international cricket | Patrika News
क्रिकेट

Birthday Special : धोनी के वो रिकॉर्ड, जिन्हे सचिन-सहवाग- कोहली जैसे कई दिग्गज नहीं छू सके

अपने 14 साल के करियर में माही ने ढेरों कीर्तिमानों को छुआ। आज हम आपको धोनी के कुछ ऐसे कीर्तिमानों के बारे में बताएंगे जो धोनी को एक महान खिलाड़ी बनाते हैं।

नई दिल्लीJul 07, 2018 / 01:05 pm

Siddharth Rai

dhoni

Birthday Special : धोनी के वो रिकॉर्ड, जो सचिन-सहवाग- कोहली सहित अन्य दिग्गजों के लिए से भी है अछूता

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज जन्म दिन है। बिहार के ‘लाला’ और चेन्नई के ‘थाला’ आज 37 साल के हो गए हैं। बढ़ती उम्र के साथ माही और भी फुर्तीले होते जा रहे हैं। अपने 14 साल के करियर में माही ने ढेरों कीर्तिमानों को छुआ। आज हम आपको धोनी के कुछ ऐसे कीर्तिमानों के बारे में बताएंगे जो धोनी को एक महान खिलाड़ी बनाते हैं।

धोनी जितने सीरीज दीखते हैं उतने हैं नहीं
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी क्रिकेट के मैदान पर जब उतारते हैं तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम से गूंज उठता है। अपने शुरुआती दिनों में माही तबातोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे लेकिन जैसे जैसे टीम की जिम्मेदारियां उनके सर पर आयी वे बेहद संजीदे होते गए और दुनिया से सबसे शानदार फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाई। धोनी ने अपने करियर में कुछ ऐसे कीर्तिमान छुए हैं जिन्हे पाना किसी अन्य क्रिकेटर के लिए थोड़ा मुश्किल होगा।

धोनी द्वारा बनाये गए कुछ रिकार्ड्स


1. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन
धोनी ने अबतक अपने अंतर्राष्ट्रीय वनडे करियर में कुल 9,967 रन बनाए हैं। जिसमें 8,744 रन उन्होंने भारत की तरफ से खेलते हुए बनाए हैं वहीं बाकी एशिया एकादश के लिए खेलते हुए बनाए हैं। धोनी ऐसा करने वाले भारत के इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

2. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैचों में जीत
धोनी भारतीय के सबसे सफल कप्तान हैं। भारत के लिए कप्तानी करते हुए धोनी ने 110 वनडे मैच जीते हैं। बतौर कप्तान इतने वनडे मैच जीतने वाले वे दुनिया के दूसरे और भारत के पहले कप्तान हैं। धोनी से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने 165 वनडे मैच जीते हैं। वहीं भारत के लिए बतौर कप्तान सौरव गांगुली ने 76 और अजहर ने 90 वनडे मैच जीते हैं।

3. विकेटकीपर के तौर पर 400 शिकार
धोनी बतौर विकेटकीपर 400 शिकार करने वाले पहले भारतीय और चौथे अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। धोनी से ज्यादा श्रीलंका के कुमार संगकारा (482), ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर(424) ने शिकार किये हैं।

4. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी अब तक 302 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में धोनी के आसपास कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। धोनी के अलावा रोहित शर्मा 127 और विराट कोहली ने 113 छक्के लगाए हैं।

5. भारतीय विकेटकीपर के द्वारा बनाया गया 183 रनों का सर्वोच्च स्कोर
भारतीय विकेटकीपर धोनी के वनडे क्रिकेट में 183 रनों के रिकॉर्ड को शायद ही कोई भारतीय विकेटकीपर तोड़ पाए। श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने 183 रन बनाए थे। वनडे क्रिकेट में किसी विकेटकीपर के द्वारा बनाया गया दुनिया में सर्वोच्च स्कोर है। धोनी के बाद एडम गिलक्रिस्ट ने वनडे में 172 रनों का स्कोर बनाया है।

6. तीनो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान
धोनी पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीन सबसे बड़े ईवेंट जीते हैं। इनमें विश्व कप (2011), टी-20 विश्व कप 2007 और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) शामिल हैं।

7. भारतीय विकेटकीपर द्वारा खेली गयी सबसे तेज़ पारी
धोनी ने जनवरी, 2006 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में अपना पहला टेस्ट शतक जमाया था। यह किसी भी भारतीय विकेटकीपर की खेली गई टेस्ट में सबसे तेज शतकीय पारी भी रही।

Home / Sports / Cricket News / Birthday Special : धोनी के वो रिकॉर्ड, जिन्हे सचिन-सहवाग- कोहली जैसे कई दिग्गज नहीं छू सके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो