scriptकप्तान कोहली के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड, सबसे कम पारियों में पूरे किए 5000 रन | captain Kohli reahed 5000 runs in the lowest innings | Patrika News

कप्तान कोहली के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड, सबसे कम पारियों में पूरे किए 5000 रन

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2020 10:33:43 am

Submitted by:

Mazkoor

विराट कोहली ने इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा। टॉप-5 की लिस्ट में सौरव गांगुली का भी नाम है।

Virat Kohli

Virat Kohli

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली ने आज एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने बतौर कप्तान एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5000 रन बनाने का कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जो 100 से भी कम पारियों में इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले बाकी के सारे कप्तानों ने इसके लिए 125 से भी अधिक पारियां ली है।

गौतम गंभीर और मदनलाल बन सकते हैं क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य

महज 82 पारी में हासिल की यह उपलब्धि

दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जैसे ही 17 रन बनाए, वह बतौर कप्तान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5000 रनों का आंकड़ा छू लिया। यह उपलब्धि उन्होंने महज 82 पारियों में हासिल की। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

रणजी ट्रॉफी : मेघालय के संजय यादव ने बरपाया कहर, आतिशी दोहरा शतक लगाने के बाद लिए छह विकेट

टॉप-5 में सौरव गांगुली का भी नाम

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बाद इस लिस्ट में एक और भारतीय कप्तान का नाम है। वर्तमान में बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी यह कारनामा कर चुके हैं। वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 136 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और ग्रीम स्मिथ हैं। इन्होंने क्रमश: 131 और 135 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो