scriptमां को याद कर भावुक हुए क्रिस गेल, रोने लगे फूट-फूटकर,वीडियो हुआ वायरल | Chris gayle breaks down while remembering his late mother | Patrika News

मां को याद कर भावुक हुए क्रिस गेल, रोने लगे फूट-फूटकर,वीडियो हुआ वायरल

locationनई दिल्लीPublished: May 11, 2021 06:04:09 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

क्रिस गेल बहुत ही जिंदादिल इंसान हैं। वह अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। उन्हें उदास या गंभीर बहुत कम देखा गया है। लेकिन हाल ही कुछ ऐसा हुआ कि सबका मनोरंजन करने वाले क्रिस गेल फूट-फूटकर रोने लगे।

chris_gayle_2.png
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। क्रिस गेल अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करते रहते हैं। मैदान के बाहर वे कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं कि चर्चा में आ जाते हैं। जहां मैदान पर वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लोगों का मनोरंजन करते हैं तो वहीं मैदान के बाहर भी वे अकर मौज मस्ती और कॉमेडी से लोगों को हंसाते हैं। क्रिस गेल बहुत ही जिंदादिल इंसान हैं। वह अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। उन्हें उदास या गंभीर बहुत कम देखा गया है। लेकिन हाल ही कुछ ऐसा हुआ कि सबका मनोरंजन करने वाले क्रिस गेल फूट—फूटकर रोने लगे।
वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, क्रिस गेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिस गेल मां को याद कर भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो क्रिस गेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में क्रिस गेल रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में क्रिस गेल ने लिखा कि ‘मां मैं तुम्हें प्यार करता हूं, वो मुझे नहीं रोक सकते। मुझे पता है कि तुम्हें मुझ पर गर्व होगा। तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं। आई मिस यू, तुम्हारी याद हमेशा हमारे साथ रहेगी।’ साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मुझे पता है जाने से पहले तुम मुझ से बहुत कुछ कहना चाहती थी। मैं जिंदगी जी भर कर जीऊंगा। तुमने हमें खाना खिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है। हम बात करते रहेंगे। दूसरी तरफ मिलेंगे मां।
यह भी पढ़ें— मोहम्मद शमी ने किया खुलासा-क्रिस गेल को हिंदी में बात करना ज्यादा पसंद

https://twitter.com/Infidel_strike/status/1391670578281467906?ref_src=twsrc%5Etfw
2018 में हो गया था क्रिस गेल की मा का निधन
बता दें कि क्रिस गेल की मां का निधन वर्ष 2018 में हो गया था। क्रिस गेल की मां का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। बता दे कि गेल अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। इससे पहले भी वे कई बार अपनी मां को याद कर भावुक हो चुके हैं। बता दें कि भारत में भी क्रिस गेल के बहुत प्रशंसक हैं। क्रिस गेल आईपीएल में भी खेलते हैं। IPL 2021 में क्रिस गेल पंजाब किंग्स टीम की तरफ से खेल रहे थे।
यह भी पढ़ें—IPL 2021: क्रिस गेल की विस्फोटक बैटिंग पर प्रीति जिंटा ने दिए ऐसे रिएक्शन

मालदीव में हैं क्रिस गेल
बता दें कि क्रिस गेल इन दिनों मालदीव में हैं। IPL 2021 के स्थगित होने के बाद कई क्रिकेटर्स भारत से सीधे मालदीव पहुंच गए। क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बहुत बड़ा बर्गर खाते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर गेल ने कैप्शन में लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज, यूनिवर्स बॉस ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा बर्गर खाया।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो