scriptइंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने क्रिस गेल, देखें धोनी और रोहित हैं किस पायदान पर | Patrika News

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने क्रिस गेल, देखें धोनी और रोहित हैं किस पायदान पर

Published: Jul 30, 2018 02:06:25 pm

Submitted by:

Akashdeep Singh

क्रिस गेल का बल्ला कुछ समय से खामोश है लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 5 छक्कों से सजी पारी खेलकर कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए हैं।

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ODI मैच में क्रिस गेल ने 5 छक्के जड़े। इन छक्कों के बलबूते गेल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड पकिस्तान के बल्लेबाज शहीद अफरीदी का था लेकिन क्रिस गेल ने उनकी बराबरी कर ली है और वह जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़ भी सकते हैं। गेल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के लगाने के बेहद करीब पहुंच हैं। बांग्लादेश के खिलाफ गेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था और वह अपनी टीम को सीरीज में जीत नहीं दिला सके।


गेल का छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 5 छक्के जड़कर गेल ने विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने शहीद अफरीदी के 476 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गेल ने यह मुकाम 435 मैचों में हासिल किया है जोकि शहीद अफरीदी के मैचों से कहीं कम है।


वर्ल्ड क्रिकेट में छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
शहीद अफरीदी इस मामले में 476 छक्कों के साथ सबसे ऊपर हैं और उनके साथ ही 476 छक्कों के साथ गेल भी हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने 432 मैचों में 398 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर श्री लंका के सलामी बल्लेबाज सनाथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 586 मैचों में 353 छक्के लगाए हैं। पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी हैं, जिन्होंने 504 मैचों में 342 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में 291 छक्कों के साथ सातवें पायदान पर हैं।


गेल ने रचा एक और कीर्तिमान
बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ODI मैच में गेल ने एक सिक्स लगते ही गेल वेस्ट इंडीज में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने शनिवार को हुए इस मैच में 66 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी। गेल ने मैच में पांच छक्के लगाए और अब उनके वेस्ट इंडीज की धरती पर ODI क्रिकेट में 104 छक्के हो गए हैं। एक देश में उनसे ज्यादा केवल दो बल्लेबाज ही छक्के लगाने में सफल रहे हैं। ब्रेंडन मैक्कुलम ने न्यूजीलैंड में 126 छक्के लगाए हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने भारत में 120 छक्के लगाए हैं। इस मामले में गेल तीसरे स्थान पर हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो