scriptसीके नायडू ट्रॉफी : सरफराज, यशस्वी और अर्जुन का मुंबई की टीम में चयन, खेलेंगे एक साथ | CK Nayudu Trophy Sarfaraz, Yashasvi and Arjun selected in Mumbai team | Patrika News

सीके नायडू ट्रॉफी : सरफराज, यशस्वी और अर्जुन का मुंबई की टीम में चयन, खेलेंगे एक साथ

locationनई दिल्लीPublished: Feb 19, 2020 11:10:13 am

Submitted by:

Mazkoor

मुंबई की सीनियर टीम रणजी से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह अंडर-19 वर्ग में खेली जाने वाली CK Nayudu Trophy को जीतने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहती।

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

नई दिल्ली : मुंबई ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (CK Nayudu Trophy) के क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी अंडर-23 टीम का ऐलान कर दिया है। दिसंबर से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। मुंबई ने पांडिचेरी के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में काफी मजबूत टीम का चयन किया है। इस टीम में इस बार रणजी में जबरदस्त फॉर्म दिखाने वाले सरफराज खान (Sarfraz Khan), आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के मैन ऑफ द सीरीज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को भी जगह मिली है। इस टीम की कप्तानी हार्दिक तामोरे को सौंपी गई है।

जायसवाल अंडर-19 विश्व कप में रहे थे मैन ऑफ द सीरीज

यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान दोनों अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और ये दोनों बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज रहे हैं। जायसवाल की बात करें तो उन्होंने हाल ही में संपन्न अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक की मदद से सर्वाधिक 400 रन बनाए थे। इसके अलावा विश्व कप में जाने से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी।

द्रविड़ जूनियर का धमाल, दो महीने में लगाए दो दोहरे शतक, गेंदबाजी में भी दिखाया हाथ

सरफराज ने रणजी में किया कमाल

सरफराज खान ने इस साल रणजी ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी की। मुंबई हालांकि रणजी के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया, लेकिन सरफराज ने 6 मैचों में 154 से ज्यादा की औसत से 928 रन बना डाले थे। उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबाद तिहरा शतक लगाया तो हिमाचल के खिलाफ दोहरा शतक ठोंक डाला। इसके अलावा मध्य प्रदेश के खिलाफ भी 177 रनों की बड़ी पारी खेली।

अर्जुन हैं शानदार हरफनमौला

अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो वह 2018 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं। वह तब श्रीलंका दौरे पर गए थे, लेकिन 2018 विश्व कप शुरू होने के समय उनकी उम्र 19 साल से कुछ महीने अधिक होने कारण अंडर-19 विश्व कप में उनका चयन नहीं हो सका था। मुंबई और पांडिचेरी के बीच 22 फरवरी से सीके नायडू मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन मुंबई की टीम में इन दिग्गजों को देखकर मुंबई का पलड़ा भारी लगता है।

मुंबईकर एजाज पटेल भारत के लिए भी बन सकते हैं खतरा, पाकिस्तान के लिए बने थे मुसीबत

अंडर-23 मुंबई टीम

हार्दिक तामोरे (कप्तान), अमन खान, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, अर्जुन तेंदुलकर, अग्नि चोपड़ा, चिन्मय सुतार, गौरिश जाधव, वैभव कलमकार, श्रेयस गौरव, तनुश कोटियन, मिनाद मांजरेकर, अंजदीप लाड, प्रशांत सोलंकी और साईराज पाटिल।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो