शास्त्री ने कहा-
शास्त्री ने अपने और निम्रत कौर के बीच अफेयर की अफवाहों को नकारते हुए इसे गोबर बताया है। उन्होंने कहा यह गाय के गोबर से अधिक कुछ भी नहीं है। दोनों के बीच अफेयर की अफवाहों ने कल सोमवार को जोर पकड़ा था जिसके बाद एक्ट्रेस निम्रत कौर को भी ट्विटर के माध्यम से सफाई देनी पड़ी थी।
निम्रत ने किया था यह ट्वीट-
शाम 4 बजे के करीब निम्रत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “तथ्य: मुझे रुट कैनाल की जरुरत हो सकती है। कल्पना: सबकुछ जो मैंने आज अपने बारे में पढ़ा। और तथ्य: कल्पना बहुत नुक्सान पंहुचा सकती है, मंडे ब्लूज होता है और मुझे आइसक्रीम से प्यार है। बेकार की बातों को पीछे छोड़ते हुए अच्छे दिन की ओर।”
निम्रत कौर रवि शास्त्री से करीब 20 साल छोटी हैं। निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था। जबकि रवि शास्त्री लगभग 56 साल के हैं। निम्रत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में अंग्रेजी फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ से की थी। बॉलीवुड में निम्रत एयरलिफ्ट और लंच बॉक्स जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।
शास्त्री पहले इस अदाकारा को कर चुके हैं डेट-
शास्त्री को अपनी पत्नी रीतू के साथ अलग हुए लगभग 10 साल गुजर गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का अब दिल निम्रत कौर पर आ गया है।आपको बता दें कि रवि शास्त्री इससे पहले एक और बॉलीवुड अदाकार अमृता सिंह को 80 के दसक में डेट कर चुके हैं। निम्रत इस समय मशहूर वेब सीरीज में काम कर रही हैं और दूसरी ओर शास्त्री भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं।