क्रिकेट

नए साल में तीरंदाजी संघ में खत्म हो जाएगा विवाद, 18 जनवरी को होगा चुनाव

भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी कारण विश्व तीरंदाजी संघ ने इसे निलंबित कर रखा है।

Jan 02, 2020 / 01:32 pm

Mazkoor

indian archery association electi

नई दिल्ली : भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) में लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध लगता है नए साल में खत्म हो जाएगा। संघ 18 जनवरी को अपने चुनावों का आयोजन करवाने जा रहा है। दिल्ली उच्च न्यायालय के अक्टूबर में दिए गए आदेश और फिर 31 नवंबर को उसमें किए गए संशोधन के बाद अब तय है कि इस चुनाव में राज्य संघ भी हिस्सा लेंगे। हालांकि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर और नागालैंड के राज्य संघों शामिल नहीं किया गया है।

पाकिस्तान की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए नसीम शाह, मोहम्मद वसीम को मिली जगह

दो धड़े में चल रहा था लंबे समय वे विवाद

तीरंदाजी संघ के दो धड़ों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण मामला अदालत में चला गया था। एक धड़े का नेतृत्व वीके मल्होत्रा और दूसरे धड़े का नेतृत्व बीवीपी राव कर रहे थे। यही कारण था कि पिछले साल नौ जून को दो अलग-अलग नई दिल्ली और चंडीगढ़ में चुनाव कराए गए थे।

कोच रवि शास्त्री ने कहा, नए साल में टीम की प्राथमिकता में टेस्ट मैच होंगे

मंडरा रहा है निलंबन का खतरा

भारतीय तीरंदाजी संघ में चल रहे विवाद के कारण ही विश्व तीरंदाजी संघ ने चुनाव नहीं कराने पर निलंबन की धमकी दी थी। चुनाव भी विवादित हो जाने के बाद अगस्त में विश्व संस्था ने अपनी धमकी को अमलीजामा पहना दिया। इस निलंबन के कारण भारतीय खिलाड़ियों के 2020 टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बैंकॉक एशियाई चैंपियनशिप में तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर भाग लिया था और एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।

Home / Sports / Cricket News / नए साल में तीरंदाजी संघ में खत्म हो जाएगा विवाद, 18 जनवरी को होगा चुनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.