क्या है यह गेम-
हॉटस्टार अपने उपभोगताओं के लिए नया ऑनलाइन गेम लॉन्च कर रहा है जिसका नाम है Watch ‘N Play”। यह गेम्स हॉटस्टार के एप्लीकेशन पर खेला जा सकता है। यह खेल प्रतिभागी के क्रिकेट के बारे में जानकारी को टेस्ट करता है और साथ ही वह परिस्थितियों में कैसा व्यवहार करता है इसपर भी इस गेम के सवाल आधारित होते हैं। इस गेम में दो तरह के सवाल होंगे, पहला क्रिकेट से सम्बंधित होगा और दूसरा ट्रिविया पर आधारित सवाल होगा। एक सवाल में तीन ऑप्शन दिए जाएंगे और इन ऑप्शन मे से आपको किसी एक को चुनना होगा। इस विधि को करने पर आपको पॉइंट्स मिलेंगे।
कैसे खेल सकते हैं यह गेम-
इस गेम को खेलने के लिए आपके पास जियो या फिर एयरटेल का सिमकार्ड होना बहुत जरुरी है। इस सिम को स्मार्टफोन के प्राइमरी सिम स्लॉट में डालना अनिवार्य है। आपको गूगल प्लेस्टोर में जाकर हॉटस्टार का ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप पूरी तरह से फ्री है। अगर आपके पास हॉटस्टार पहले से है तो आपको यह ऐप अपडेट करना होगा।
जीत सकते हैं बड़े उपहार-
जब आप यह गेम खेलेंगे तो आपको सही जवाब देने पर पॉइंट्स मिलेंगे और इन पॉइंट्स की बदौलत आपको इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स उपहार में मिल सकते हैं। आप इस गेम के जरिए आप महंगे स्मार्टफोन और टीवी जीत सकते हैं।