scriptधोनी के साथ ये क्या हो रहा है! WC के बाद लगातार तीसरी सीरीज में भी नहीं होंगे टीम का हिस्सा | Cricket: Mahendra Singh Dhoni will not play next Series against Bangla | Patrika News

धोनी के साथ ये क्या हो रहा है! WC के बाद लगातार तीसरी सीरीज में भी नहीं होंगे टीम का हिस्सा

Published: Sep 24, 2019 09:13:34 am

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

धोनी पर संन्यास का दबाव तो नहीं डाला जा रहा, अगली सीरीज में भी नहीं खेलेंगे

Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस साल के नवंबर तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे।

इससे पहले धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम के साथ नहीं गए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी धोनी टीम का हिस्सा नहीं है। अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब टेस्ट सीरीज खेली जानी बाकि है।

सूत्रों के मुताबिक अब सुनने में आ रहा है कि पूर्व कप्तान धोनी अब विजय हजारे ट्रॉफी और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 घरेलू सीरीज से भी बाहर ही रहेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि धोनी अब दिसंबर में ही टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिसंबर में भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां उसे छह दिसंबर से तीन टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

धोनी इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारतीय टीम में नजर नहीं आए हैं और अब नवंबर तक भी उपलब्ध नहीं रहने के कारण वह लगभग छह महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे।

37 साल के धोनी को लेकर ऐसी खबरें तब आ रही है जब उनके संन्यास को लेकर अफवाहें उड़ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो