script11 मैच खेलकर ही ऋषभ पंत ने तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड | Cricket: Rishabh Pant breaks Mahendra Singh Dhoni's test record | Patrika News

11 मैच खेलकर ही ऋषभ पंत ने तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

Published: Sep 04, 2019 03:33:43 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 टेस्ट मैच खेलकर कायम किया था ये अहम रिकॉर्ड।

dhoni_test_match.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे युवा व प्रतिभाशाली विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनके एक अहम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

पंत टेस्ट मैचों में सबसे तेज पचास शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने अपने टेस्ट करियर के 11वें मैच में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया।

वहीं बात महेंद्र सिंह धोनी की करें तो उन्हें इतने ही शिकार करने के लिए 15 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे।

बल्लेबाजी को लेकर पंत की हो रही है आलोचना

ऋषभ पंत ने भले ही महेंद्र सिंह के इस अहम रिकॉर्ड को तोड़ दिया हो, लेकिन एक चीज के लिए लगातार उनकी आलोचना हो रही है।

पंत अपनी लापरवाही भरी बल्लेबाजी और खराब शॉट का चयन करने के चलते लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं। पंत अच्छी शुरुआत के बाद भी और विकेट पर जमने के बाद खराब शॉट खेलकर आउट हो जाते हैं।

धोनी से ये सीख ले सकते हैं पंत

महेंद्र सिंह धोनी अपने पूरे करियर में इस चीज के लिए चर्चा में रहे कि उन्होंने हमेशा टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी की। पंत धोनी से यह सीख लेकर अपने करियर को संवार सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो