scriptCSK के डॉक्टर ने चीन के साथ झड़प में शहीद हुए जवानों पर किया विवादित ट्वीट, निलंबित | CSK doctor controversial tweet on martyred soldiers, suspended | Patrika News

CSK के डॉक्टर ने चीन के साथ झड़प में शहीद हुए जवानों पर किया विवादित ट्वीट, निलंबित

locationनई दिल्लीPublished: Jun 17, 2020 06:01:32 pm

Submitted by:

Mazkoor

INDO-CHINA हिंसक झड़प पर विवादित ट्वीट करने वाले डॉक्टर को CSK ने किया सस्पेंड। कहा, नहीं थी विवादित ट्वीट की जानकारी।

CSK doctor suspended

CSK doctor suspended

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अपने टीम डॉक्टर मधु थोटापिल्लिल को निलंबित कर दिया है। डॉ. थोटापिल्लिल ने पूर्वी लद्दाख के गलवान वैली (Galwan valley) में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था। इसी कारण सीएसके (CSK) ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इसके अलावा इस ट्वीट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

 

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1273136793454600194?ref_src=twsrc%5Etfw

सीएसके कप्तान धोनी आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं

बता दें कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) हैं। वह भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट रैंक पर है। सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज डॉक्टर के निलंबन की घोषणा की। बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन (N Srinivasan) की इंडिया सीमेंट्स (India Cements) टीम की मालिक है। फ्रेंचाइजी के बयान के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स मैनेजमेंट को डॉक्टर मधु थोटापिल्लिल की ओर से किए गए ट्वीट की कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही थोटापिल्लिल के ट्वीट के बारे में पता चला, फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम डॉक्टर के पद से सस्पेंड कर दिया गया है।’ इसके आगे चेन्नई सुपर किंग्स ने डॉक्टर के ट्वीट पर दुख जताया है। फ्रेंचाइजी ने लिखा कि इस टवीट की जानकारी मैनेजमेंट को नहीं थी। या उनकी जानकारी के बिना किया गया था और दुर्भावनापूर्ण था।

2008 से हैं सीएसके के साथ

डॉक्टर मधु थोटापिल्लिल आईपीएल शुरू होने के समय यानी 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं। वह स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं। बता दें कि गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले पांच दशक में यह सबसे बड़ा टकराव है। इससे सीमा पर गतिरोध बढ़ गया है। चीन के साथ झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं। सैनिकों की शहादत पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, इरफान पठान समेत तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने श्रद्धांजलि दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो